{"_id":"5cfac5a0bdec22074407f6bb","slug":"15599384584-panchkula-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय पासपोर्ट बनाने वाली फर्जी वेबसाइटों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्रालय पासपोर्ट बनाने वाली फर्जी वेबसाइटों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए विदेश मंत्रालय ने कमर कस ली है। अपने स्तर से तो विदेश मंत्रालय जांच कर ही रहा है साथ ही सभी पासपोर्ट कार्यालय को आदेश दिए हैं कि वह भी अपने स्तर से ऐसी वेबसाइटों को देखें और कार्रवाई अमल में लाई जाए।
मध्य प्रदेश में कुछ दिन पहले तीन-चार फर्जी वेबसाइट पकड़ी थीं। इनके जरिये उपभोक्ता भ्रमित हो रहे थे। कई ने तो पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर दिए थे। जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया तो विदेश मंत्रालय के होश उड़ गए। सुरक्षा में बड़ी चूक थी। यह सोचा भी नहीं जा रहा था कि ऐसी वेबसाइटें माफिया बना लेंगे। इसको विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया।
सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय ने इसकी जांच शुरू करा दी। साथ ही कार्यालय की ओर से भी जांच कराई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यहां के क्षेत्रीय कार्यालय में भी आदेश आए हैं। अधिकारी अपने स्तर से इसकी जांच करा रहे हैं। हालांकि ऐसा मामला यहां प्रकाश में नहीं आया है और न अब तक कोई शिकायतें मिली हैं।