फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वार्डन के नामों पर वीसी ने नहीं लगाई मुहर, आवेदकों की बढ़ी धड़कनें

वार्डन के नामों पर वीसी ने नहीं लगाई मुहर, आवेदकों की बढ़ी धड़कनें

Fri, 07 Jun 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
वार्डन के नामों पर वीसी ने नहीं लगाई मुहर, आवेदकों की बढ़ी धड़कनें
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल्स में वार्डन तैनाती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यही कारण रहा कि साक्षात्कार बोर्ड की ओर से नामों की संस्तुति करने के बाद भी वीसी प्रो. राजकुमार ने उन नामों पर मुहर नहीं लगाई है। जानकारों का कहना है कि जिन नामों पर संस्तुति की गई है वह पूरी तरह निष्पक्ष नहीं हैं, इसलिए वीसी अब पीयू कैलेंडर के मुताबिक अपने विवेक से नामों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

ब्वॉयज हॉस्टल नंबर सात से डॉ. दिनेश कुमार व हॉस्टल नंबर आठ के वार्डन डॉ. नरेश कुमार का कार्यकाल पूरा हो गया है। इन हॉस्टलों में वार्डन के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसी तरह महिला छात्रावासों में भी वार्डन बनाने हैं। वहां से भी आवेदन आमंत्रित किए गए। दो सीटों के लिए 17 शिक्षकों ने आवेदन किए। वहीं महिला छात्रावासों के लिए पांच शिक्षिकाओं ने। आवेदन आने के बाद इनके साक्षात्कार एक कमेटी की ओर से लिए गए। वहां से नामों की संस्तुति करके वीसी के पास भेज दिए गए। सूत्रों का कहना है कि वीसी ने नामों को देखा लेकिन उनको फाइनल नहीं किया। बताते हैं कि जिन नामों की संस्तुति की गई वह निष्पक्ष नहीं थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि पीयू के एक राजनीतिक गुट ने उन नामों का चयन किया हो। सूत्रों का कहना है कि अब दूसरे नामों पर मुहर लग सकती है। सोमवार को इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन


इनसेट---
छात्रों को हुई दिक्कत तो कौन होगा जिम्मेदार
वार्डन का पद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कार्यकाल पूरा होने के बाद भी छात्रावासों में वार्डन की तैनाती अभी तक नहीं की गई है। जानकारों का कहना है कि यदि हॉस्टल में कोई अप्रिय घटना होगी या छात्रों को कोई दिक्कत होगी तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? वार्डन की तैनाती में देरी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--
दो पदों का है चार्ज तो हो सकता है बदलाव
वार्डन रहते हुए यदि विभाग अध्यक्ष का चार्ज भी किसी शिक्षक के पास है तो उसमें बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि वीसी इस पर भी विचार कर रहे हैं। इस पर भी सोमवार को ही फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed