फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चीफ इंजीनिजयर ने मौली जागरां का दौरा करके देखी समस्या

चीफ इंजीनिजयर ने मौली जागरां का दौरा करके देखी समस्या

Fri, 07 Jun 2019 02:01 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
चीफ इंजीनिजयर ने मौली जागरां का दौरा करके देखी समस्या
मनीमाजरा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर मनोज बंसल ने मौली जागरां के पार्षद अनिल दुबे के साथ वीरवार सुबह मौली कांप्लेक्स का दौरा करके वहां की समस्याएं को देखा। उनके साथ नगर निगम के एसई शैलेंद्र सिंह, एसडीओ गौरव पाल व अन्य अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

पार्षद अनिल दुबे का कहना कि मौली जागरां कांप्लेक्स की पानी और सीवरेज की समस्या को देखने के लिए यह दौरा चीफ इंजीनियर ने उनके बुलाने पर किया था। जिसके चलते उन्होंने मौली कांप्लेक्स में पानी की समस्या को दूर करने के लिए मकान नंबर 3486 के सामने बनाए गए नए ट्यूबवेल को हर हाल में चलाने की मांग रखी है। पार्षद का कहना कि 20 दिन पहले यहां लगाए गए नए ट्यूबवेल को जेनरेटर से चलाकर लोगों को पानी देना शुरू कर दिया गया था। उस ट्यूबवेल पर पहुंचकर जब चीफ इंजीनियर ने खुद देखा वह बंद पड़ा था। उन्होंने इसका कारण पूछा तो बताया गया कि जेनरेटर में डालने के लिए डीजल न मिलने से ट्यूबवेल बंद पड़ा है। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने साथ की साथ निर्देश दिया कि जेनरेटर में डीजल डालकर ट्यूबवेल को हरहाल में चलाया जाए।
विज्ञापन


आठ महीने पहले बनाई गई टूटी सड़कों को दिखाया
पार्षद अनिल दुबे ने बताया कि मौली जागरां स्थित चरण सिंह कालोनी की जिन सड़कों को आठ महीने पहले रिकारपेटिंग करके नया बनाया था, वह टूट गई हैं। इन नई बनाई गई सड़कों को भी उन्होंने चीफ इंजीनियर को दिखाया। इसके साथ उन्होंने सीवरेज के ओवरफ्लो होकर बाहर सड़कों पर आने की समस्या दिखाई। उन्होंने विकास नगर और मौली जागरां कांप्लेक्स की सड़कों के किनारे टूट हुए फुटपाथ को ठीक करने की भी मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed