{"_id":"5cf976e1bdec2207476e43e1","slug":"155985276510400-panchkula-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा में 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में वीरवार को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केस के कुछ गवाह भी कोर्ट में पेश रहे। हालांकि कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए 20 जून की तिथि निर्धारित की है। मामले के आरोपी गुरमीत राम रहीम समेत डॉ. मोहिंद्र इंसां और डॉक्टर पीआर नैन पर आरोप तय हो चुके हैं। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 326, 417, 506 और 120बी के तहत आरोप तय हुए हैं। गुरमीत राम रहीम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हो रहा है।
दरअसल, फतेहाबाद निवासी हंस राज चौहान की याचिका के मुताबिक डेरे में रहने वाले साधुओं को नपुंसक बनने पर डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा ईश्वर के दर्शन करवाने की बात कही गई थी। गुरमीत राम रहीम समेत उसके साथियों पर 400 साधुओं को झांसा देकर नपुंसक बनाने के आरोप हैं। याचिकाकर्ता ने स्वयं को भी उन साधुओं में से एक बताया है। याची ने कहा था कि वर्ष 1990 से वह डेरे से जुड़ा और 2000 में ईश्वर के दर्शन के झांसे में उसके समेत करीब 20 साधुओं को नपुंसक बना दिया गया।