फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अभिनंदन के बहाने विस चुनाव का शंख फूंक गए सीएम

अभिनंदन के बहाने विस चुनाव का शंख फूंक गए सीएम

Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
अभिनंदन के बहाने विस चुनाव का शंख फूंक गए सीएम
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर गए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का लोकसभा में भारी बहुमत के साथ विजय दिलाने के लिए पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसी के साथ उन्होंने आह्वान किया कि वह अब विधानसभा की तैयारियों में जुट जाएं। क्योंकि अगस्त-सितंबर में विधानसभा का होना तय है। मुख्यमंत्री बुधवार को सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह 23 जून तक हर जिले में इसी तरह का अभिनंदन समारोह आयोजित होगा और वह खुद कार्यक्रम में पहुंच कर पार्टी में जान फूंकने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के संबोधन में पार्टी कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिना कार्यकर्ता के कोई भी पार्टी हो वह अधूरी होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी के अच्छे कार्य और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचता है। बिना कार्यकर्ताओं के लोकसभा चुनाव जीतना संभव नहीं था। इस सराहनीय जीत के लिए पार्टी का हर व्यक्ति बधाई का पात्र है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत के लिए दिन-रात एक कर दिया। देश की जनता ने भी मोदी पर विश्वास जताया और रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर विजय दिलाई। उन्होंने कहा कि पंचकूला में दो बूथ ऐसे सामने आएं हैं जहां पर 80 से 85 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार युवाओं ने भी भरपूर जोश दिखाया है। इससे पूर्व राज्यमंत्री सांसद रतन लाल कटारिया, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


लोकतंत्र के मैदान में सत्ता और विपक्ष का होना जरूरी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र के मैदान में सत्ता और विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। बिना विपक्ष के सत्ता का मजा नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष का काम भी कहना है। यदि कुछ कहेंगे नहीं तो वह अपने कार्यकर्ताओं को कैसे पार्टी के साथ जोड़ कर रखेंगे। दो पार्टियां तो पहले ही मैदान छोड़ चुकी हैं, लेकिन विपक्ष के लोग भी अब कहने लगे हैं कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने विपक्ष से आह्वान किया कि वह हौसला न हारें और हिम्मत से मैदान में डटे रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विधानसभा में कोई टारगेट लेकर नहीं चल रहे हैं, लेकिन जो भी होगा अच्छा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश में प्रचंड बहुमत के साथ जीती है। इसका पूरा श्रेय पार्टी के पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ताओं को जाता है। पन्ना प्रमुखों की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहावत है कि ‘दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम।’ लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इसे बदल दिया है और ‘पन्ने-पन्ने पर लिखा है इतिहास बनाने वाले का नाम है।’ उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रवाद व विकास योजनाओं को संदेश जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। सरकार ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के नारे को चरितार्थ करते हुए पूरे प्रदेश में समानता की अवधारणा को लागू करेगी। उसी सिद्धांत पर चलते हुए हमें गरीबों के उत्थान में लगकर हरियाणा के गौरव को जगाएंगे और देश के विकसित राज्यों से मुकाबला करते हुए उनसे आगे निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed