फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बस अड्डे पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बस अड्डे पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
चंडीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए वायु प्रदुषण और इसके दुष्प्रभाव थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को सेक्टर-17 बस अड्डे पर पीयू हेल्थ विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बस स्टैंड के सीटीयू स्टेशन सुपरवाइजर आरबी सिंह, पीयू पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज शर्मा और पीयू जियोलॉजी विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. एडी आहलूवालिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीयू के पब्लिक हेल्थ विभाग के बच्चों ने रंगोली बनाई। साथ ही लोगों को धुम्रपान न करने की अपील की। इस उपलक्ष्य में बस अड्डे पर नो स्मोकिंग के दस बोर्ड भी लगाए गए।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करते हुए एसएस आरबी सिंह ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने केलिए साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। लोगों को धुम्रपान करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे वायु प्रदुषण फैलता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इससे पैसा भी व्यर्थ होता है। प्रोफेसर डॉ. मनोज ने कहा कि कार्यक्र्रम के लिए बस स्टैंड इसलिए चुना क्योंकि सबसे ज्यादा वायु प्रदुषण वाहनों से होता है। यहां बसें और लोगों का काफी आना जाना है। इस दौरान यात्रियों को मास्क लगाकर बचाव करने का डेमो भी दिया गया। लोगों को समझाया कि प्रदुषण से बचने के लिए रूमाल से नाक ढककर चलें। इस मौकेे पर रिटायर्ड एडी आहलूवालिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। बस अड्डे पर सफाई का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान मनजोत सिंह, मनदीप सिंह, सुखमन सिंह, आतिशा, अमनदीप कौर आदि ने अभियान चलाया। बताया कि वायु प्रदूषण का प्रभाव हर किसी पर पड़ता है। इसके लिए पौधे लगाने की जरूरत है कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण समिति से अनिल गर्ग, सीटीयू इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, आरवी सिंह और ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed