फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कार सवार चोरों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील के घर से उड़ाए गहने और नकदी

कार सवार चोरों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील के घर से उड़ाए गहने और नकदी

Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
कार सवार चोरों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील के घर से उड़ाए गहने और नकदी
पंचकूला। सेक्टर-28 के मकान नंबर-एचएन 171 निवासी व पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील अरविंद यादव के घर से अज्ञात चोर सोने के गहने और 90 हजार रुपये ले उड़े। अरविंद यादव को वारदात का पता उस समय लगा, जब वह हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव नुरपुर से वापस अपने पंचकूला स्थित उक्त मकान नंबर पर पहुंचे। तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया और अलमारी व बिस्तर में रखे कपड़ों समेत अन्य सामान फर्श पर बिखरा देखा। अरविंद ने घर पर रखे कीमती सामान की जांच की तो उन्हें पत्नी व अन्य पारिवारिक सदस्यों के सोने के गहने गायब मिले। साथ ही 90 हजार रुपये की नकदी भी चोरी मिली। चोरी किए गए गहनों में सोने की 4 अंगूठी, ईयर रिंग, सोने की दो चेन और सोने का एक नेकलेस शामिल है। अरविंद यादव की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में उन्हें पता लगा कि बीती एक जून की रात करीब 10 बजे कार सवार पांच लोगों में से एक वहां घूम रहा था। लेकिन जब उससे लोगों ने पूछताछ कि तो कार सवार सभी लोग वहां से चले गए। शिकायतकर्ता को पड़ोसी महिला ने बताया कि एक जून की रात करीब ढाई बजे उन्हें शोर सुनाई दिया और उनके मकान की लाइटें भी जलती दिखी। इस दौरान एक कार मकान के समीप खड़ी थी। वकील की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed