{"_id":"5cf8238ebdec22070c091d0e","slug":"155976589717-panchkula-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोर संकट, फिर भी सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोर संकट, फिर भी सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भीषण गर्मी में भी शहर में पानी की किल्लत बरकरार है। नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर भेजे गए, लेकिन ये पर्याप्त नहीं हुए। गांव कैंबवाला के मैसी मोहल्ला में लोगों के लिए टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। दड़वा में भी संकट का समाधान नहीं हुआ है। वहां पर भी टैंकरों से काम चल रहा है। सेक्टर 45 में पानी का घोर संकट है। सेक्टर 45 सी स्थित बूस्टर का पानी बर्बाद होता रहा। इसके कारण सेक्टर 45 सी के आधे हिस्से और डी के पूरे हिस्सा में रहने वाले लोग पानी को तरसते रहे, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं हुई। पूरे सेक्टर 45 में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा। पानी की सप्लाई दोपहर बाद करीब तीन बजे ठीक हुई।
हालत यह है कि वार्ड नंबर 12 की पार्षद चंद्रावती शुक्ला ने जब नगर निगम को पानी के लिए फोन किया तो उनके घर भी चार घंटे के बाद टैंकर पहुंचा। चंद्रावती शुक्ला सेक्टर 45 में रहती हैं। चंद्रावती शुक्ला ने बताया कि उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे फोन कर पानी न आने की सूचना दी थी। सुबह 11:30 बजे उनके घर पर पानी का टैंकर भेजा गया। ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं चढ़ रहा है।
सेक्टर 40 डी निवासी वीएन शर्मा का कहना है कि लो प्रेशर के कारण मुश्किल हो रही है। ऊपरी मंजिल पर रहने वालों को काफी दिक्कत आ रही है। सेक्टर 45 डी के आरडब्ल्यूए प्रधान गोपाल शुक्ला ने बताया कि लोग परेशान हो चुके हैं। नगर निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए।