{"_id":"5cf6d6d5bdec2207292577f8","slug":"15596807211112-26-panchkula-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस रिलीज, 26 जून तक आवेदन कर सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस रिलीज, 26 जून तक आवेदन कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के सभी 12 कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो गए। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने ज्वाइंट प्रॉस्पेक्टस रिलीज कर दिया है। विद्यार्थी डायरेक्टर हायर एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी भी कॉलेज व कोर्स में अप्लाई करने से पहले प्रॉस्पेक्टस से जानकारी लेने की बात कही है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स 26 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। ग्रेजुएशन में बीए को छोड़कर बाकी विषयों की एडमिशन ऑनलाइन होनी है। जीसीजी-42 ने सेंट्रलाइज एडमिशन का प्रोस्पेक्ट्स तैयार किया है जबकि काउंसलिंग का शेड्यूल जीसीजी-11 कॉलेज की तरफ से किया गया है।
शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (मेडिकल) और बीएससी (नॉन-मेडिकल), बीएससी (माइक्रोबियल) और बीएससी (बायो-टेक्नोलॉजी) के लिए ऑनलाइन सेंट्रल एडमिशन किए जाएंगे। ह्यूमैनिटीज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग-अलग कॉलेज बीए के लिए विषयवार कटऑफ जारी करेंगे। कॉलेज एडमिशन के लिए दो काउंसलिंग ऑनलाइन होगी। यानी मैरिट के आधार पर लिस्ट तैयारी होगी और स्टूडेंट्स उसके द्वारा बताए गए कॉलेज में पहल के आधार पर एडमिशन मिलेगी। उसके बाद तीसरी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को खुद कॉलेज आकर काउंसलिंग में भाग लेना होगा। हालांकि काउंसलिंग एक ही कॉलेज में आयोजित होगी।
दाखिले संबंधी जरूरी जानकारी
- 4 जून से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
- 26 जून आवेदन की अंतिम तिथि
- 30 जुलाई को जारी होगी संभावित मेरिट लिस्ट
- 2 जुलाई को फॉर्म में कर सकेंगे सुधार
- 6 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट
- 8 जुलाई से एडमिशन प्रोसेस शुरू