फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रशासक की फटकार के बाद रेलवे ने कहा, 10 दिन में पूरा हो जाएगा काम

प्रशासक की फटकार के बाद रेलवे ने कहा, 10 दिन में पूरा हो जाएगा काम

Wed, 05 Jun 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रशासक की फटकार के बाद रेलवे ने कहा, 10 दिन में पूरा हो जाएगा काम
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कजौली वाटर वर्क्स से 36 एमजीडी अतिरिक्त पानी आने में हो रही देरी पर मंगलवार को गमाडा, रेलवे और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। पंजाब के गवर्नर व यूटी प्रशासक ने जब रेलवे के अधिकारियों को फटकार लगाई तो इंजीनियर बोले 10 दिनों में पाइप लाइन को तैयार कर देंगे। गवर्नर ने कहा कि जो काम आसानी से किया जा सकता था, उसे आखिर इतना मुश्किल क्यों बनाया गया।
विज्ञापन

शहर में विकराल होती पानी की समस्या पर प्रशासक ने सोमवार को नगर निगम कमिश्नर केके यादव व इंजीनियरों के साथ बैठक की थी। इसमें निगम कमिश्नर ने कहा कि कजौली वाटर वर्क्स से अतिरिक्त पानी मिलता तो यह समस्या नहीं होती, लेकिन टेस्टिंग के समय पाइप लाइन टूट गई। रेलवे के क्षेत्र में पाइप लाइन टूटने से गमाडा और रेलवे एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। कमिश्नर ने गवर्नर से अनुरोध किया कि दोनों विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मामले को निपटाएं। प्रशासक ने अगले ही दिन तीनों विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कहा कि रेलवे जल्द पाइप लाइन को सही कराए। अंबाला के एडीआरएम करण सिंह ने कहा कि रेलवे, गमाडा और एमसीसी इंजीनियरों के साथ साइट का दौरा किया है। दस दिन में पाइप लाइन जोड़कर पानी आ जाएगा। इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा, प्रमुख सचिव गृह यूटी अरुण कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव आवास व शहरी विकास पंजाब वेणु प्रसाद, पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव जेएम बालामुरुगन, गमाडा केअधिकारी अजॉय शर्मा, चीफ इंजीनियर एमसी मनोज बंसल, चीफ इंजीनियर गमाडा सुनील कंसल, अंबाला के वरिष्ठ मंडल अभियंता बजरंग गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

गवर्नर ने बनाई टीम, देनी होगी प्रतिदिन की रिपोर्ट
गवर्नर ने जल्द से जल्द अतिरिक्त पानी लाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक अंबाला की अध्यक्षता में एक टीम गठित की है। टीम में अतिरिक्त डीआरएम, वरिष्ठ मंडल अभियंता अंबाला, चीफ इंजीनियर गमाडा और मुख्य अभियंता एमसी सदस्य के रूप में प्रतिदिन कार्य में प्रगति देखेंगे। वहीं डीआरएम (अंबाला) प्रशासक को प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक फेज में पानी की हिस्सेदारी
शहर एमजीडी
चंडीगढ़ 14.5
मोहाली 02.5
चंडीमंदिर 01.5
पंचकूला 01.5
पाइप लाइन बिछाने में खर्च हुए 200 करोड़ रुपये
कजौली से चंडीगढ़ की दूरी 26 किलोमीटर है, जबकि जंडपुर से सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स की दूरी छह किलोमीटर है। कजौली से जंडपुर तक गमाडा ने पाइप लाइन बिछाई है, जबकि जंडपुर से लेकर सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स तक चंडीगढ़ नगर निगम ने पाइप लाइन डाली है। पंप हाउस, पाइप लाइन, जंडपुर में जमीन खरीदने और पाइपलाइन बिछाने पर लगभग 200 करोड़ खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed