फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा में मोबाइल पर बात करते हुए एक को पकड़ा

असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा में मोबाइल पर बात करते हुए एक को पकड़ा

Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा में मोबाइल पर बात करते हुए एक को पकड़ा
पंचकूला। सेक्टर-19 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से नकल करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी भूपिंद्र्र निवासी शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सेक्टर-20 के थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि बुधवार को पंचकूला में असिस्टेंट प्रोफेसर के पेपर थे। सभी विद्यार्थी पेपर दे रहे थे, तो परीक्षा नियंत्रक व स्कूल प्रिंसिपल ने देखा कि एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर पेपर दे रहा था। जैसे ही उस पर परीक्षा नियंत्रक की नजर गई। तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद सेक्टर 20 थाना प्रभारी दिलीप तुरंत मौके पर पहुंचे और परीक्षार्थी को पकड़ कर मोबाइल कब्जे में ले लिये। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन मिले। परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाना प्रबंधकों की बड़ी चूक है। सेक्टर-20 के थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को ही क्लास रूम में छिपा दिए थे दो मोबाइल
जानकारी के अनुसार आरोपी परीक्षार्थी रविवार को ही पंचकूला पहुंच गया था और उसने स्कूल स्टाफ की मिलीभगत से क्लास रूम में दो मोबाइल छिपा दिए थे। सेक्टर-19 चौकी पुलिस जांच कर रही है कि नकल करने वाले आरोपी ने किसकी मिलीभगत से क्लास रूम में मोबाइल छिपाया था। इतना ही नहीं मोबाइल को छिपाने की एवज में कितने में डील की थी और वह आरोपी के संपर्क में कैसे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed