फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मतगणना आज, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद

मतगणना आज, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद

Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मतगणना आज, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक-चौबंद
पंचकूला। मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को मतगणना केंद्र के आसपास भी नहीं फटकने दिया जाएगा। केंद्र के अंदर उसी व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा, जिसके पास प्रशासन द्वारा जारी पहचान पत्र होगा। पंचकूला उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया है। पंचकूला और कालका विधानसभा के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पंचकूला विधानसभा के लिए सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज और कालका विधानसभा के लिए सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में केंद्र स्थापित किया गया है। सुरक्षा के लिए सात सौ से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। एक राउंड के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। यदि किसी ईवीएम पर आपत्ति जताई जाती है तभी मतगणना को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed