{"_id":"5ce5b031bdec2207315b67bb","slug":"15585567728-panchkula-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के सामने नहीं पेश हुए एसएमओ, बोले- लगातार आ रहे हैं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के सामने नहीं पेश हुए एसएमओ, बोले- लगातार आ रहे हैं चक्कर
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक में लेडी स्टाफ से छेड़छाड़ मामले के आरोपी एसएमओ डॉ. सुखराज सिंह बुधवार को गठित सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद पंचकूला सीएमओ योगेश शर्मा ने उन्हें दोबारा नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। पहले नोटिस के जवाब में एसएमओ की ओर से मेडिकल रिपोर्ट भेजी गई थी। गवर्नमेंअ पॉली क्लीनिक में तैनात एसएमओ डॉ. सुखराज सिंह ने जवाब में बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें लगातार चक्कर आ रहे हैं। जैसे ही वह ठीक होंगे वह मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होंगे। उनके इस जवाब के बाद सीएमओ ने उन्हें दोबारा नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह मेडिकल बोर्ड के सामने पेश हों नहीं तो उन पर एकतरफा कार्रवाई हो सकती है। सेक्टर-6 जनरल अस्पताल के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट पुलिस और डीसी को सौंपी जाएगी।
सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक में लेडी स्टाफ से छेड़छाड़ मामले में सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने बीते मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद अब पुलिस पीड़ित लेडीज स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। वहीं, इस मामले की रिपोर्ट पंचकूला के डीसीपी की ओर से मांगी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
महिला को कमेटी पर नहीं था भरोसा
सेक्टर-6 जनरल अस्पताल की सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी की जांच पर शिकायत देने वाली महिला को भरोसा नहीं था। इस मामले केे लेकर उसने सोमवार को महिला आयोग से गुहार लगाई थी कि जांच कमेटी सही तरीके से मामले की जांच नहीं कर रही है। जांच कमेटी में शामिल डॉक्टर एसएमओ सुखदेव सिंह के साथ काम कर चुके हैं। इसलिए हम पर भी कमेटी की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की ओर से डीजीपी को तीन बार रिमाइंडर भेजने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
यह कहना है पीड़िता का
पीड़िता ने बताया कि महिला आयोग की सख्ती के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
- पीड़ित महिलाकर्मी, सेक्टर -26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक।
यह कहना है एसएमओ का
गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक के एसएमओ डॉ. सुखराज सिंह का कहना है कि मैं कमेटी के सामने फिट होने के बाद पेश हो जाऊंगा। मेरे ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।
एसएमओ को दोबारा नोटिस भेजा गया है। अगर वह नहीं पेश होंगे तो मेडिकल बोर्ड की ओर से रिपोर्ट भेज दी जाएगी। ईमेल के माध्यम से उन्होंने जवाब दिया है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, पंचकूला, जनरल अस्पताल सेक्टर-6