फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   70 नायब तहसीलदार पद के लिए 2.38 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा

70 नायब तहसीलदार पद के लिए 2.38 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा

Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
70 नायब तहसीलदार पद के लिए 2.38 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा
पंचकूला। 26 मई को 70 नायब तहसीलदार पद के लिए 2.38 लाख उम्मीदवार पूरे हरियाणा में परीक्षा देंगे। इसके लिए हरियाणा लोकसेवा आयोग की ओर से 808 परीक्षा केंद्र पूरे प्रदेश में बनाए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बुधवार को यह जानकारी हरियाणा लोकसेवा आयोग के चेयरमैन मनबीर भड़ाना ने दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस परीक्षा में किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं है। इस भर्ती को हम दो महीने के अंदर पूरी कर लेंगे। उन्होंने बताया कि 80 ईएसआई मेडिकल आफिसर्स, 80 डेंटल डॉक्टरों और विभिन्न पद के लिए 524 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, इसके अलावा 190 एडीए को शामिल किया गया है। हरियाणा लोकसेवा आयोग के चेयरमैन ने बताया कि बीते दिनों एचसीएस की प्राथमिक परीक्षा 448 केंद्रों पर हुई थी, एक दिन पहले ही परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग इसके लिए जुलाई माह में मुख्य परीक्षा की तारीखों पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल कालेजों के लिए 1647 सहायक प्रोफेसरों के पद भरे गए थे। इसके अलावा 190 एडीए (सहायक पब्लिक प्रोसीक्यूटर) और कुछ डीडीए भी भर्ती की की संस्तुति प्रक्रिया पूरा कर भेजी गई है। हरियाणा लोकसेवा आयोग के चेयरमैन मनबीर भड़ाना ने बताया कि एग्जाम के माध्यम से हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 3500 कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलाकर नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed