{"_id":"5ce4644bbdec2207382fabc1","slug":"15584718085-panchkula-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भागे एनआरआई दूल्हों को वापस लाने में जुटा पासपोर्ट कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भागे एनआरआई दूल्हों को वापस लाने में जुटा पासपोर्ट कार्यालय
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भागे एनआरआई दूल्हों को अब लौटना होगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय से लेकर पासपोर्ट कार्यालय, हरियाणा व पंजाब पुलिस के बड़े अफसरों ने समग्र योजना तैयार कर ली है। मंगलवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में हुई बैठक में पीड़ित महिलाओं, परिजनों और एनजीओ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
एनआरआई से वैवाहिक विवाद की पीड़िताओं के साथ संवाद करने के लिए बैठक हुई। बेटी और शिक्षा फाउंडेशन की अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि इस पासपोर्ट कार्यालय की ओर से इन मामलों को गंभीरता से लिया और 350 से अधिक पासपोर्ट रद्द करके एनआरआई दूल्हों को वापस बुलाने की कवायद की है। यह काम अपने में बड़ा है और सराहनीय भी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज ने बताया कि पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए कार्यालय की ओर से उच्चस्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रयास पूरा है कि बाहर गए एनआरआई वापस आएं। विदेश मंत्रालय की गाइड लाइन के मुताबिक कार्य किया जा रहा है, जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
इस बैठक में विदेश मंत्रालय की अवर सचिव अंकिता मित्तल, एआईजी पंजाब राजविंदर सिंह, सितेंद्र कुमार गुप्ता आईपीएस हरियाणा पुलिस, अरुण मोदगिल हरियाणा पुलिस, अधीक्षक सहदेव कौशिक आदि रहे।