फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मतगणना स्थल के बाहर टेंट में बैठे कांग्रेसी

मतगणना स्थल के बाहर टेंट में बैठे कांग्रेसी

Wed, 22 May 2019 02:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल के बाहर टेंट में बैठे कांग्रेसी
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) के स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम में गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा बलों के साथ साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं भी वहां ठीकरी पहरा देने के लिए टेंट लगा लिया है। कार्यकर्ता 23 मई की सुबह तक बैठेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीसीईटी के गेट के ठीक सामने टेंट लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार शाम पांच बजे टेंट लगाना चाह रहे थे, लेकिन अनुमति नहीं होने के कारण उन्हें वहां से हटा दिया गया। हालांकि कार्यकर्ता कुछ दूर पर जाकर खड़े रहे। जब सोमवार रात एक बजे अनुमति मिली तो उन्होंने वहां पर टेंट लगा लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव यादविंदर मेहता ने बताया कि बारी-बारी से पार्टी कार्यकर्ता टेंट पर बैठ रहे हैं। पूरी रात जागकर बिताते हैं। सोमवार सुबह से कार्यकर्ताओं की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। तीन घंटे के बाद शिफ्ट चेंज हो रही है। लेकिन मंगलवार रात दस से बुधवार सुबह छह बजे तक एक ही शिफ्ट के कार्यकर्ता ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

यादवेंद्र मेहता ने बताया कि पार्टी ने डीसी, एसएसपी और चुनाव आयोग को फोन कर बताया है कि उनके कार्यकर्ताओं को ईवीएम निगरानी के लिए टेंट लगाकर रहने दिया जाए। रात एक बजे अनुमति मिलने के बाद टेंट लगाया। मंगलवार दोपहर को कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल भी सीसीईटी के सामने लगे टेंट में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। बंसल के साथ पार्टी के नेताओं में देवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की सहित अन्य नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed