फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   28 से शहीद भगत सिंह क्रिकेट चैंपियनशिप ट्राफी

28 से शहीद भगत सिंह क्रिकेट चैंपियनशिप ट्राफी

Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
28 से शहीद भगत सिंह क्रिकेट चैंपियनशिप ट्राफी
पंचकूला। 33वीं अखिल भारतीय लड़कों की शहीद भगत सिंह ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 28 मई से किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप 31 मई तक होगी। क्रिकेट चैंपियनशिप में नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात दो विदेशी टीमें भाग लेंगी। वहीं दस राज्यों तमिलनाडु, हैदराबाद, चेन्नई, अंडमान एंड निकोबार, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार और हरियाणा से टीमें हिस्सा लेंगी। कुल मिलाकर 12 टीमें हिस्सा लेगी। मंगलवार को रेड बिशप में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी हरियाणा के विस स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने दी हैं। उन्होंने इस मौके पर क्रिकेट ट्राफी का अनावरण किया। क्रिकेट ट्राफी का अनावरण पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान विवेक अत्रे, पंचकूला बीजेपी विधायक दीपक शर्मा की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन समिति की अध्यक्ष कालका विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि 33वीं ऑल इंडिया ब्वॉयज अंडर-16 लीग क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य हमारे ग्रामीण पिछड़े क्षेत्र की युवा पीढ़ी को नशे से दूर करना है। इस टूर्नामेंट में गांवों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देना है। ग्रामीण क्षेत्र के जूनियर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ इंटरनेशनल स्टेडियम चंडीगढ़ और पंचकूला में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मौका पाएंगे। आयोजन समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को शीर्ष श्रेणी की बोर्डिंग, लॉजिंग और परिवहन सुविधा दी जाएगी। चैंपियनशिप आयोजन समिति शानदार ट्राफियां और पुरस्कार देंगी। समिति मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर, बेस्ट विकेट कीपर, मैन ऑफ द चैंपियनशिप और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली आने वाले क्रिकेटरों केे पुरस्कार वितरित करेगी। चैंपियनशिप के सभी मैच एमसीए क्रिकेट ग्राउंड पंचकूला, आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी पंजाब में रंगीन कपड़ों और सफेद बॉल के साथ खेला जाएगा। चैंपियनशिप का हर मैच तीस ओवर का होगा। लीग चैंपियनशिप में योग्य अंपायरों, स्कोरर, ऑनलाइन स्कोरिंग और अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed