फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीएमओ को ज्ञापन दे एसएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

सीएमओ को ज्ञापन दे एसएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ को ज्ञापन दे एसएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
पंचकूला। महिला कर्मियों से अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ के मामले में सीएमओ से मिलकर सर्व कर्मचारी संघ ने कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर सीएमओ योगेश शर्मा ने दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सरकारी पॉली क्लीनिक सेक्टर-26 में काम करने वाली महिला कर्मचारियों द्वारा एसएमओ के खिलाफ 30 अप्रैल को शिकायत दी गई थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्रवाई न होने पर सर्व कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन से मिलकर नाराजगी जाहिर की। सिविल सर्जन योगेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि एसएमओ छेड़छाड़ मामले में गठित जांच कमेटी को सहयोग नहीं कर रहे हैैं। मंगलवार को भी उसने जांच में शामिल न होकर मेडिकल सर्टिफिकेट भेजा है जिसको न मानते हुए एसएमओ को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। कि यदि वह बीमार है तो मेडिकल बोर्ड के सामने हाजिर हो या फिर जांच में भाग लेकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि नोटिस में अधिकारी को साफ आदेश दिया गया है कि यदि वह जांच कमेटी के सामने हाजिर होकर अपना पक्ष नहीं रखते तो मामले में एकतरफा कार्रवाई कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि यदि दोषी के खिलाफ आश्वासन अनुसार दो दिन में कार्रवाई नहीं होती तो संघ को आपात बैठक कर संगठन कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्य ऑडिटर सतीश सेठी, जिला सचिव श्रवण कुमार जांगड़ा, कैशियर विजय पाल, संगठन सचिव रणधीर सिंह व जनवादी महिला समिति से निर्मला व रमा रानी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed