फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क के पास से 23 मार्च को मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को सेक्टर-26 सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि आरोपी ने यवनिका पार्क-5 के बाहर से 23 मार्च को मोटरसाइकिल चोरी की थी। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी की निराशनदेही पर बाइक बरामद कर ली गई है। मामले के शिकायतकर्ता राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुबह वह पार्क में गए थे। उन्होंने बाइक पार्क के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। लेकिन जब वह लौटकर आए तो बाइक गायब थी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed