फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मंडी से सब्जी लेकर वापिस आए व्यक्ति की बाइक चोरी

मंडी से सब्जी लेकर वापिस आए व्यक्ति की बाइक चोरी

Tue, 21 May 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मंडी से सब्जी लेकर वापिस आए व्यक्ति की बाइक चोरी
पिंजौर। एचएमटी आवासीय परिसर में शुक्रवार को लगने वाली मंडी में सब्जी लेने गए व्यक्ति की चोरों ने बाइक चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार निवासी पंचकूला ने बताया कि वह परवाणु स्थिति एक निजी कंपनी में काम करता है। विगत 17 मई को जब वह कंपनी से वापिस अपने घर पंचकूला की ओर जा रहा था तो रास्ते में एचएमटी आवासीय परिसर में लगने वाली साप्ताहिक किसान मंडी में से सब्जी लेने के लिए गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी बाइक पीएनबी बैंक के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी और सब्जी लेने मंडी में चला गया और जब वह मंडी से सब्जी लेकर वापिस आया तो देखा कि उसने जहां बाइक को खड़ा किया था वहां उसकी बाइक मौजूद नहीं है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक को इधर उधर ढूंढने के बाद भी उसे बाइक नहीं मिली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed