फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   झपटमारी के आरोपियों से 7 हजार रुपये बरामद

झपटमारी के आरोपियों से 7 हजार रुपये बरामद

Tue, 21 May 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
झपटमारी के आरोपियों से 7 हजार रुपये बरामद
पंचकूला। शहर में छीना-झपटी की सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों से सीआईए-26 के पुलिसकर्मियों ने कुल 7 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों में मूल रूप से उत्तराखंड के रानी खेत एवं वर्तमान के मोहाली के गांव कांसल निवासी कवि बिष्ट और चंडीगढ़ के सेक्टर-4 का रहने वाला अतुल ठाकुर है। पुलिस ने बीती दोनों आरोपियों के कब्जे से बीती 9 मई की वारदात के 5 हजार रुपये बरामद किए। जबकि आरोपी कवि बिस्ट से 21 अप्रैल को अंजाम दी झपटमारी की वारदात के 2 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी कवि बिष्ट एनडीपीएस के एक और झपटमारी की कुल 8 वारदातों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन

पहली वारदात में सफेद रंग की एक्टिवा सवार एक आरोपी बीती 21 अप्रैल को हरमिलाप नगर, बलटाना निवासी सोनिया को सेक्टर-7 में धक्का देकर उनसे पर्स छीनकर फरार हो गया था। सोनिया ने पर्स में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड और मोबाइल होना बताया था। पुलिस केस दर्ज कर झपटमारों की तलाश में जुटी थी। वहीं, दूसरी वारदात एमडीसी सेक्टर चार स्थित रेल विहार निवासी जय माला गुलाटी ने पुलिस को उनसे झपटमारी की शिकायत दी थी। बीएसएनएल से सेवानिवृत जय माला गुलाटी ने बताया था कि 9 मई की शाम करीब 5.10 बजे वह सत्संग सुनने के लिए वह घर से सेक्टर-4 स्थित एमडीसी, मानव केंद्र गई थी। फिर शाम करीब 6.05 बजे लौटते समय जब वह सेक्टर-4 स्थित एमडीसी, चैरिटेबल ट्रस्ट के समीप पहुंची तो एक्टिवा सवार दो युवक उनकी बाजू पर टंगा पर्स छीनकर फरार हो गए थे। वारदात के दौरान जय माला गुलाटी के नीचे गिरने से उनके चेहरे और बाजू पर मामूली चोटें आई थी। पर्स में 10,200 रुपये समेत एटीएम कार्ड, लॉकर की चाबी, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

सीआईए के पुलिसकर्मियों ने धरे आरोपी
शहर में झपटमारी की बढ़ती वारदातों की रोकथाम का जिम्मा सीआईए-26 को सौंपा गया था। सीआईए इंचार्ज, इंस्पेक्टर अमन कुमार व उनकी टीम ने नशे की लत पूरी करने के मकसद से वारदातें करने में जुटे आरोपियों को बीती 11 मई की दोपहर महिला रचना से पर्स छीनने के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्स में 7 हजार रुपये समेत सोने की चेन व एक जोड़ी टॉप्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed