फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने की एचसीएस से मुलाकात

हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने की एचसीएस से मुलाकात

Wed, 24 Apr 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने की एचसीएस से मुलाकात
पंजाब के समान वेतनमान लागू न होने पर की चर्चा
विज्ञापन

हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने की एचसीएस से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन (हेमसा) से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य वरिष्ठ उपप्रधान संदीप सांगवान की अध्यक्षता में अतिरिक्त निदेशक प्रसाशन केके भादू (एचसीएस) से उनके लिखित बुलावे पर शिक्षा सदन स्थित कार्यलय में मिला। हेमसा महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा ने जहां पंजाब के समान वेतनमान को लागू न करके मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ धोखा किया वहीं फील्ड के मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ अधिकारियों का सौतेला व्यवहार आग में घी का काम कर रहा है। कर्मचारियों की यह नाराजगी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हर हालत में भुगतनी होगी।
महासचिव ने बताया कि 5 दिसंबर 2018 को हेमसा की पूर्व अतिरिक्त निदेशक के साथ बैठक में फैसला हुआ था कि अधीक्षक, उप अधीक्षक, सहायक, आंकड़ा सहायक के सभी खाली पदों पर चुनाव आचार संहिता से पहले प्रमोशन कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया जबकि कर्मचारियों के डाटा सहित वैकेंसी का सारा रिकॉर्ड एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध है। जिसको विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार करवाया था। इस बैठक में वर्तमान अतिरिक्त निदेशक ने कहा कि हेमसा के साथ यह उनकी पहली बैठक है। आचार संहिता के तुरंत बाद प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके साथ स्थानांतरण नीति बनाने का भी भरोसा दिलाया। राजनीतिक दखलंदाजी के चलते बदले गए कर्मियों के आदेश रद्द करने के निर्देश सहायक निदेशक को दिए गए। राजनीतिक दबाव के चलते झूठी शिकायत के आधार पर राजनीतिक दवाब में मेवात जिला के प्रधान इरफान खान लिपिक को बहाल करने की मांग पर सहमति नहीं बनी जिसके लिए राज्य कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव ने कहा कि वर्कलोड अनुसार नए पदों को स्वीकृत करने के लिए संगठन को सालों से आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं। लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है। इस बैठक में सहायक निदेशक ने जानकारी दी कि पलवल जिला सहित 49 उप अधीक्षक के नए पद स्वीकृत करने की फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है। पेंडिंग मामलों के निपटान की लिस्ट भी सहायक निदेशक को दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर फैसला लिया कि 4 मई को रोहतक मे आपात बैठक कर संघर्ष का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed