फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वर्तमान सांसद से उलझे ग्रामीण, बोले नही हुई घोषणाएं पूरी

वर्तमान सांसद से उलझे ग्रामीण, बोले नही हुई घोषणाएं पूरी

Tue, 23 Apr 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान सांसद से उलझे ग्रामीण, बोले नही हुई घोषणाएं पूरी
रायपुररानी। कई गांवों में सांसद निधि से स्वीकृत की गई राशि न दिए जाने पर ग्रामीणों से वोट मांगने गए लोगों ने पुरानी घोषणाओं को याद करवाते हुए रत्न लाल कटारिया का घेराव किया। गांव बागवाली में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद कटारिया की घोषणा के बाद निर्माण कार्य के लिए रेत बजरी भी अपने स्तर पर खरीद लिया था लेकिन राशि न आने पर भारी नुकसान झेलना पड़ा। सांसद के ग्रामीण क्षेत्र में दौरे के दौरान लोगों गुस्सा इतना अधिक था कि सांसद उनकी बातों का कोई जवाब न दे सकें व हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए अगली बार का मौका मांगते हुए ब्याज सहित सभी कार्य पूरा करने करने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा किए आक्रोश प्रदर्शन की वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होने पर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बहुत से गांवों में सांसद निधि से घोषित हुई ग्रांट को लेकर संबंधित सभा, संस्था प्रतिनिधि व ग्रामीण लोग कई कई चक्कर सांसद की कोठी पर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed