फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मनसा देवी गौधाम में होलिका दहन किया

मनसा देवी गौधाम में होलिका दहन किया

Thu, 21 Mar 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
मनसा देवी गौधाम में होलिका दहन किया
मनसा देवी गोधाम में होलिका दहन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी गोधाम में होलिका दहन किया गया। गोधाम के प्रधान कुलभूषण गोयल ने होलिका दहन किया। इस दौरान महिलाओं ने जाकर बुधवार को होलिका दहन से पहले होली की पूजा की और अपने-अपने परिवारों में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पंडितों के अनुसार होलिका दहन से पहले होली की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि होली की पूजा करते समय पूजा करने वालों को होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की और मुख करके होली की पूजा करनी चाहिए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि आज लोगों ने होली की पूजा करने के लिए जल, माला, रोली, चावल, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबूत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल आदि से श्रद्धालुओं ने होली की पूजा की। ऐसा करने से परिवारों सुख-समृद्धि का आवास होता है। वहीं सुबह से ही घरों की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने जाकर हिनौरी चौक पर होली की पूजा की। गोयल ने लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed