{"_id":"5c914e62bdec2214422fa857","slug":"155302674611-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीदने को लेकर आवश्यक प्रबंध करें अधिकारी: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीदने को लेकर आवश्यक प्रबंध करें अधिकारी: उपायुक्त
विज्ञापन

- जिला सभागार में अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिले की तीनों मंडियों में गेहूं की खरीद से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूूरा कर लें। उन्होंने कहा कि मंडियों में आवश्यक मरम्मत के साथ-साथ शौचालयों की सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिये भी सभी कार्य समय पर पूरा कर लें।
उपायुक्त मंगलवार को जिला सचिवालय में गेहूं की खरीद से संबंधित बिंदुओं को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिले की तीनों मंडियों पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी में 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मौसम अनुकूल होने के कारण गत वर्ष की तुलना में अधिक फसल आने की उम्मीद को देखते हुए 65 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद के प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसियां मंडियों में बारदाने की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करें ताकि खरीदे गये गेहूं की भराई बिना किसी परेशानी के की जा सके।
उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटियों के सचिव मंडियों में सुनिश्चित करें कि सभी आढ़तियों के पास गेहूं की सफाई के लिये पंखे, खरीदे गये गेहूं को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिये त्रिपाल इत्यादि उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी मंडियों का निरीक्षण करके खरीद कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ उन सभी प्रबंधों की जांच करेंगे। जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक मेघना कंवर ने बताया कि जिला की इन तीनों मंडियों में हैफेड और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा गेहूं की खरीद की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों को खरीद के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये गये हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, डीएफसी मेघना कंवर, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता अनिल गर्ग व मार्केट कमेटियों के सचिव मौजूद रहे।