फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लोकसभा चुनाव: निर्वाचन अधिकारी ने गठित किया इंफोर्समेंट विग

लोकसभा चुनाव: निर्वाचन अधिकारी ने गठित किया इंफोर्समेंट विग

Sat, 16 Mar 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: निर्वाचन अधिकारी ने गठित किया इंफोर्समेंट विग
लोकसभा चुनाव: निर्वाचन अधिकारी ने गठित किया इंफोर्समेंट विग
विज्ञापन


- अतिरिक्त उपायुक्त को विंग का नोडल अधिकारी किया नियुक्त
- नगर निगम के ईओ सुपरवाइजर के रूप में निभाएंगे भूमिका

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिये इंफोर्समेंट स्क्वायड विंग की स्थापना की है। इस विंग के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिये अलग-अलग अधिकारियों को तैनात किया गया हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम पंचकूला क्षेत्र में इस कार्य के लिये कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को सुपरवाइजर तैनात किया गया है, जबकि उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक मदनलाल, कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र और नवदीप सदस्य के रूप में शामिल किए गए है।

सुपरवाइजर और सदस्यों के साथ-साथ एक एक पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। इसी प्रकार नगर निगम के कालका क्षेत्र के लिये नगर निगम के सुपरवाइजर, सहायक सफाई निरीक्षक अजय सूद, कनिष्ठ अभियंता जतिन भारद्वाज और परमजीत सैनी को सदस्यों के तौर पर शामिल किया है। इन सभी के साथ ही एक-एक पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमनपाल को सुपरवाइजर तैनात किया गया है। उनके साथ 12 ग्राम सचिवों और 13 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सुपरवाइजर प्रतिदिन अपने क्षेत्र की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा आम नागरिकों को भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने तथा सी-विजल एप के माध्यम से इसकी शिकायत करने की सुविधा दी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 10 मार्च को लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और कोई भी राजनैतिक दल ऐसा कार्य न करें जो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विरुद्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed