फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रदेश के होमगार्ड के जवान और उनके परिवार लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग कर राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों और चुनावों को बॉयक

प्रदेश के होमगार्ड के जवान और उनके परिवार लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग कर राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों और चुनावों को बॉयक

Sat, 16 Mar 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के होमगार्ड के जवान और उनके परिवार लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग कर  राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों और चुनावों को बॉयक
प्रदेश के होमगार्ड चुनावों का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के 1425 जवान और उनके परिवार लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग कर चुनावों में प्रत्याशियों का बॉयकाट करेंगे। एसोसिएशन के संयोजक संदीप कुमार ने बताया कि राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि राज्यों में होमगार्ड के जवानों को पुलिस भर्ती में छूट, परिवार पालन-पोषण भत्ता आदि पुलिस के बराबर सुविधाएं दे रखी हैं लेकिन हरियाणा में ऐसा लगता है कि सरकार को होमगार्ड के जवानों और उनके परिवारों से कोई संवेदना नहीं है। होमगार्ड के जवानों से सरकार जरूरत के अनुसार काम तो लेती है पर सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं देती यहां तक कि उन्हें साल के 365 दिन ड्यूटी पर भी नहीं लिया जाता। संदीप ने बताया कि उन्होंने होमगार्ड के जवानों के हकों के लिए हर राजनैतिक पार्टियों ,विगत सरकारों के साथ साथ मौजूदा सरकार के आगे भी गुहार लगा दी परंतु कोई भी राजनैतिक दल और नेता उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहे। प्रदेश में करीब 1425 होमगार्ड के जवान है और उनके परिवार हैं। होमगार्ड के जवान और उनके परिवार सभी इस बार के लोकसभा चुनावों में अपनी मांगे पूरी न होने के चलते नोटा अर्थात इनमें से कोई नहीं का प्रयोग करेंगे। एसोसिएशन संयोजक ने बताया कि उन्होंने मानवाधिकार आयोग, श्रम कल्याण विभाग, मुख्य न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के साथ साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिख कर मांग की है कि हरियाणा प्रदेश में होमगार्ड के जवानों को साल के 365 दिन ड्यूटी पर रखा जाए, पुलिस भर्ती के दौरान होमगार्ड के जवानों की जितने साल की ड्यूटी है उतने साल की उनको उम्र में रियायत दी जाए, होमगार्ड के जवानों को पुलिस ट्रेनिंग दे कर उन्हें पुलिस ड्यूटी में लिया जाए। संयोजक ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो वे और उनके परिवार लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग करेंगे और बाद में विधानसभा चुनावों का भी नोटा का प्रयोग कर प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों का बॉयकाट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed