फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के परिणाम में पंचकूला ने बाजी मारी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के परिणाम में पंचकूला ने बाजी मारी

Thu, 07 Mar 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के परिणाम में पंचकूला ने बाजी मारी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के परिणाम में पंचकूला ने बाजी मारी
विज्ञापन


- 142वें से 71वें स्थान पर लगाई छलांग, ट्राइसिटी में दूसरा स्थान
- देश के 4267 शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भाग लिया था

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के परिणाम में पंचकूला ने शानदार बाजी मारी है। एक लाख से अधिक संख्या की आबादी में शामिल पंचकूला ने देशभर में 71वां स्थान हासिल किया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा घोषित की गई रैंकिंग में ट्राइसिटी में पंचकूला दूसरे स्थान पर रहा है। इस वर्ष भारत के 4267 शहरी शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भाग लिया और पंचकूला शहर में पिछले तीन वर्षों के दौरान इसकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लोगों ने इस शानदार रैंकिंग के लिए नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल और कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को बधाई दी है।

चंडीगढ़-मोहाली की रैंकिंग बिगड़ी
चंडीगढ़ और मोहाली की रैंकिंग जहां खराब हुई है, वहीं पंचकूला ने अच्छा स्थान बनाया है। राज्य स्तर पर पंचकूला को तीसरा सबसे स्वच्छ शहर के रूप में दर्जा मिला है। 2017 में 434 शहरों में से पंचकूला 211वें स्थान पर, 2018 में 4203 शहरों में से 142वें स्थान पर और इस साल 4267 शहरों में से 71वां रैंक हासिल करके भारत के सबसे स्वच्छ टॉप 100 शहरों में अपना स्थान बना लिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के सर्वेक्षण में 5,000 अंकों को शामिल किया गया। पंचकूला शहर को 3055.89 अंक मिले, जबकि रोहतक को 3082.76 और करनाल को 5000 अंक मिले।
विज्ञापन


डेटाबेस डिजिटल सर्वेक्षण हुआ
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 का मुख्य रूप से ऑनलाइन एमआईएस डेटाबेस के माध्यम से पूरी तरह से डिजीटल सर्वेक्षण है, जिसमें चार व्यापक स्रोत शामिल किये गये थे। सेवा स्तर प्रगति, प्रत्यक्ष अवलोकन, नागरिक प्रतिक्रिया और प्रमाणन (स्टार रेटिंग और ओडीएफ प्लस प्लस)। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों ने अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है और इस रैंकिंग से संतुष्ट हूं और भविष्य में इसे सुधारने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों ने निभाया अहम रोल, 10 हजार ने दी फीडबैक
निगम पंचकूला को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश और थर्ड पार्टी निरीक्षण का सामना करना पड़ा। पिछले तीन वर्षों के मानदंड निष्पक्ष तरीके से हासिल किए जाएंगे। नगर निगम पंचकूला के लोगों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए फीडबैक देने में टॉप 40 शहरों में जगह बना ली थी। फीडबैक देने के लिए 31 जनवरी का अंतिम दिन था। पंचकूला के लगभग 10 हजार से अधिक लोगों ने सर्वेक्षण के लिए अपनी फीडबैक दी थी। जिसके बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि पंचकूला टॉप 100 में शामिल होगा। ओडीएफ से पंचकूला को 500 नंबर मिल सकते हैं। ओडीएफ प्लस-प्लस की रैंकिंग से सीधे 750 नंबर मिले। शहर में नगर निगम ने लगभग 150 से अधिक सुलभ शौचालय बनाए हुए। इस बार पिछली बार के मुकाबले फीडबैक के नंबर बढ़ा दिये गये थे। इनमें सिटीजन फीडबैक और म्यूनिसिपल डॉक्यूमेंटेशन के साथ डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed