फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिले को सक्षम बनाने के लिए अ धिकारी तालमेल करके करे मेहनत- उपायुक्त

जिले को सक्षम बनाने के लिए अ धिकारी तालमेल करके करे मेहनत- उपायुक्त

Thu, 07 Mar 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
जिले को सक्षम बनाने के लिए अ धिकारी तालमेल करके करे मेहनत- उपायुक्त
पंचकूला का मोरनी ब्लॉक सक्षम घोषित
विज्ञापन


- जिले को सक्षम बनाने के लिए अधिकारी तालमेल करके करे मेहनत: उपायुक्त

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। राजकीय विद्यालयों के बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से लागू सक्षम योजना के तहत अधिकारियों को आपस में तालमेल करके मेहनत करनी चाहिए ताकि पंचकूला जिले को सक्षम जिला घोषित किया जा सके। यह कहना है पंचकूला उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह का। पंचकूला उपायुक्त ने यह वाक्य लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में कहे। समारोह का आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में मोरनी ब्लॉक को सक्षम घोषित करने के लिए किया गया। उपायुक्त ने इस ब्लॉक के बच्चों के शिक्षा स्तर को सुधार कर प्रदेश के सक्षम खंडों में शामिल करने के लिए एसडीएम पंकज सेतिया, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सरोज व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी उर्मिला बांगड़, डाईट की प्रिंसिपल सुजाता राणा, जिला परियोजना समन्वयक उर्मिला देवी, मोरनी की खंड शिक्षा अधिकारी अंजू ग्रोवर, खंड की बीआरसी मोनिका शर्मा, रायपुररानी के बीआरसी श्री धर्म, असिंदर कुमार और मोरनी की प्रिंसिपल अनिता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम पंकज सेतिया ने बताया कि जिलें के दो अन्य ब्लॉक बरवाला व पिंजौर भी सक्षम योजना के मानदंड पूरा करने के नजदीक है और शीघ्र ही जिला सक्षम जिला की श्रेणी में शामिल होगा। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सरोज ने इस योजना के जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश गगनदीप सिंह, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सरोज सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed