{"_id":"5c7edfe7bdec2213ee5d309f","slug":"155181882314-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने को कांग्रेस तैयार: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने को कांग्रेस तैयार: हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने को कांग्रेस तैयार: हुड्डा
- पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे पंचकूला, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करना गलत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस तैयार है। प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। यह कहना है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह मंगलवार को सेक्टर-16 स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन जैन के घर पहुंचे थे। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुछ दिनों में लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लगने वाली है और कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने हरियाणा में किसी भी पार्टी से गठबंधन की बात को पूरी तरह नकार दिया। हुड्डा ने अनिल विज के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि अगली बार जब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी तो विपक्ष के नेताओं को लाशें गिनने के लिए भेजा जाएगा, इस पर कहा कि जिस व्यक्ति की राजनीतिक सोच ठीक ना हो उसके बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। गुटबाजी पर कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत किया और कहा कि पाकिस्तान को जवाब देना बहुत जरूरी था। सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि हम सेना के साथ हैं और देश एक साथ सेना के साथ खड़ा है। हुड्डा के साथ पूर्व हरियाणा विधानसभा स्पीकर एवं कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा, पूर्व एमएलए लहरी सिंह, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा, चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व डिप्टी मेयर गुरबख्श रावत, संतोष शर्मा, राजेंद्र सैनी, राजिंदर कक्कड़, बॉबी सिंह, सौरव गर्ग, कृष्ण गोयल, रविंद्र पाठक सहित अन्य नेता मौजूद रहे।