{"_id":"5c7edfbcbdec22142f019894","slug":"155181878017-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिक्स के पेपर ने उडाए स्टूडेंट्स के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिक्स के पेपर ने उडाए स्टूडेंट्स के होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिक्स के पेपर ने उड़ाए स्टूडेंट्स के होश
पेपर के बाद मायूस चेहरे लिए घर लौटे स्टूडेंट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन की बारहवीं कक्षा की दूसरी परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई। परीक्षा फिजिक्स विषय की रही। पिछले साल की भांति इस साल भी फिजिक्स विषय के प्रश्न पत्र ने स्टूडेंट्स के होश उड़ा दिए। स्टूडेंट्स के अनुसार इस बार प्रश्न पत्र सामान्य था लेकिन डी सेक्शन बहुत ही कठिन था जिसे हल करने में काफी समय लगा। यहां तक कि कुछ स्टूडेंट्स ने प्रश्न हल किए बिना ही छोड़ दिए।
पेपर से पहले भी स्टूडेंट्स दिखे नर्वस
परीक्षा के समय साढ़े 10 बजे से पहले ही स्टूडेंट्स अपने अपने स्कूल टीचरों व सहयोगियों संग सेंटर के बाहर पहुंच गए। अंतिम 15 मिनट तक स्टूडेंट्स नर्वसनेस में नोट्स पर नजर दौड़ाते दिखे। सीबीएसई की ओर से समय के प्रति जारी गाइडलाइंस को लेकर स्टूडेंट्स संग परिजन भी काफी पाबंद दिखे। 12वीं कक्षा का फिजिक्स पेपर देने वाली तारिनी ने बताया कि सिलेब्स से बाहर कुछ भी नहीं था। हालांकि उन्हें प्रश्नपत्र का डी सेक्शन थोड़ा कठिन लगा। वहीं सृजन के अनुसार पेपर थोड़ा लंबा था और कुछ सवाल पेचीदा व अधूरे भी थे। स्टूडेंट ऋषिता ने बताया कि सी सेक्शन के कुछ सवाल थोड़े कठिन थे। पेपर काफी लंबा था और तीन घंटे में खत्म नहीं हो सकता था।
पंजाबी द पेपर सीगा कैंट
वहीं दसवीं कक्षा की मंगलवार को पंजाबी विषय की परीक्षा रही। जिसके बाद स्टूडेंट्स काफी खुश दिखे। पेपर देकर लौट रहे इंद्रजीत ने बताया कि परीक्षा बहुत आसान थी। जिसे उन्होंने समय से आधा घंटा पहले ही पूरा कर लिया। उन्होंने बताया कि अब उन्हें केवल 7 मार्च को होने वाली गणित की परीक्षा की चिंता है। जिसे लेकर वह काफी नर्वस भी हैं।