{"_id":"5c7c2ed4bdec22739d538fe3","slug":"15516424219-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाग्राम की तर्ज पर बनाई जाए पंचकूला में आर्ट गैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाग्राम की तर्ज पर बनाई जाए पंचकूला में आर्ट गैलरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाग्राम की तर्ज पर बनाई जाए पंचकूला में आर्ट गैलरी
संस्था के सदस्यों ने मिलकर विधायक से की है मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। यूनिक सोसायटी ऑफ आर्टिस्ट के सदस्य का शिष्टमंडल दल रविवार को विधायक ज्ञानचंद गुप्ता से मिला। सोसायटी के सदस्यों ने मांग की है कि शहर में कलाग्राम की तर्ज पर आर्ट गैलरी बनाई जाए।
शिष्टमंडल दल में सोसायटी की प्रधान आशा शर्मा, उप प्रधान एसएल दिवान, मुख्य सलाहकार एसके नैय्यर महासचिव के आर कोहाली मिले। उन्होंने विधायक ज्ञानचंद गुप्ता से मांग करते हुए कहा कि शहर में चंडीगढ़ की तर्ज पर (कलाग्राम जैसे) एक ‘आर्ट-गैलरी’ का निर्माण करवाया जाए। इस पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने आश्वासन देते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल पंचकूला में 240 करोड़ रुपयों के कई प्रोजेक्टों का उद्घाटन कर रहे हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री से बात करके शहर के लिऐ एक आर्ट गैलरी को भी सम्मिलित करवाऊंगा। विधायक के आश्वासन का शिष्टमंडल दल ने आभार प्रकट किया। शहर के सारे चित्रकारों को अभी अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए चंडीगढ़ पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिसको महसूस करते हुऐ शहर के लिऐ एक ‘आर्ट-गैलरी’ के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया है, ताकि चित्रकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने व आगे बढ़ने का मौका मिल सके।