फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ मुहिम

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ मुहिम

Fri, 15 Feb 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ मुहिम
महिला पुलिस भर्ती के लिए निशुल्क सुविधाएं देंगे बलबीर चौधरी
विज्ञापन

कहा, भर्ती के लिए जितनी भी लड़कियां आएंगी उनके घर और होटल पर रुक सकती हैं
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ मुहिम
सुरक्षा के लिए विशेष महिला कर्मी रखीं, रोजाना 40 से 50 हजार का होगा खर्च
घर और होटल में 600 महिला उम्मीदवारों के लिए व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बाद बेटी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समझते हुए हरियाणा जाट समाज कल्याण परिषद के चेयरमैन चौधरी बलबीर सिंह दंदयान ने एक सकारात्मक पहल की है। हरियाणा पुलिस में इन दिनों भर्तियां चल रही हैं। इस कड़ी में पंचकूला में फिलहाल लड़कों की भर्ती चल रही है और इसके बाद तीन दिन के लिए लड़कियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। महिला पुलिस में भर्ती के लिए चार राज्यों से लड़कियों के पंचकूला पहुंचने की संभावना है। चार राज्यों से आने वाली बेटियों को इस दौरान कोई परेशानी ना हो इसके लिए चौधरी बलबीर सिंह दंदयान ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बाद बेटी को आगे बढ़ाओ कैंपेन के तहत इन बेटियों के लिए अपने सेक्टर 21 स्थित होटल और सेक्टर 6 स्थित निवास स्थान जोकि इन दिनों खाली है, में नि:शुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की है।
चार राज्यों से आने वाले बेटियों को होटल के हाल में सोने के लिए बिस्तर, रजाई, तकिया दिया जाएगा। सुबह, दोपहर और रात को खाना, चाय बिल्कुल फ्री में मिलेगी। इनकी सुरक्षा और खाने पीने की देखरेख के लिए विशेष तौर पर महिला कर्मियों की रखी हैं। 600 महिलाओं उम्मीदवारों पर रोजाना लगभग 40 से 50 हजार रुपये का खर्च होगा।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में चल रही है। बलबीर दंदयान ने घोषणा की है कि सेक्टर 21 से 3 तक जाने के लिए भी बेटियों के वाहन की व्यवस्था वह करेंगे। दंदयान ने कहा है कि बेटियां हम सभी की हैं, उन्हें बचाने और पढ़ाने के साथ आगे ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी का कर्तव्य है। बलबीर सिंह दंदयान के घर पर जब पहली पोती पैदा हुई थी तो उन्होंने गुरुद्वारा नाडा साहिब में 21 साल के लिए अखंड पाठ रखवा दिया है। जब भी उनकी पोती जेहनाब का जन्मदिन होगा तो नाडा साहिब में तीन दिन के लिए अखंड पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed