फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रधानमंत्री ने डिजिटल लिंक से किया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने डिजिटल लिंक से किया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का शिलान्यास

Wed, 13 Feb 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने डिजिटल लिंक से किया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का शिलान्यास
प्रधानमंत्री ने डिजिटल लिंक से किया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का शिलान्यास
विज्ञापन


- 270.50 करोड़ की लागत से माता मनसा देवी कांप्लेक्स में होगा निर्माण
- आयुर्वेद संस्थान का उत्तर भारत के दो करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ: येसो नाइक
- अनुसंधान के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के साथ-साथ रोजगार को फायदा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आयुष अनुसंधान के लिए विदेशों से भी एमओयू की पेशकश आ रही है, जिससे रिसर्च में और बेहतर अवसर मिलेंगे। आयुष व योग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बढ़ी हैं और इससे बेहतर इलाज होता है। यह कहना है केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक का। वह मंगलवार को माता मनसा देवी कांपलेक्स में नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ आयुर्वेद के शिलान्यास समारोह के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल लिंक के माध्यम से किया। संस्थान का डिजिटल शिलान्यास समारोह श्री माता मनसा देवी कांप्लेक्स में सीधा प्रसारित किया गया। संस्थान के बनने से उत्तर भारत के करीब दो करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 270.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 250 बेड के आईपीडी अस्पताल के साथ आयुर्वेद उपचार, शिक्षा और अनुसंधान के लिए युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर संस्थान में हर साल 500 से अधिक छात्रों को यूजी, पीजी और पीएचडी की सुविधाएं मिलेंगी। लगभग 24 माह में बनकर तैयार होने वाले इस संस्थान में छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और गेस्ट हाउस आदि का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थलाकृति और भू-तकनीकी की जांच पूरी कर ली गई है। अवधारणा योजना, मास्टर प्लान और वास्तु चित्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भवन का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनकी टीम के साथ माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का भी आभार व्यक्त किया। क्योंकि बोर्ड ने ही संस्थान के लिए लगभग 20 एकड़ जमीन मुहैया करवाई तभी इसको अमलीजामा पहनाया गया है। इस संस्थान के बनने से हरियाणा ही नही बल्कि हिमाचल, पंजाब के साथ-साथ ट्राईसिटी के लगभग दो करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा इसे शीघ्र ही पूरा करने का प्रयास भी किए जाएंगे। इस तरह के संस्थान दिल्ली व अन्य राज्यों में बनाए जा रहे हैं। संस्थान के निर्माण से हमारी आयुर्वेदिक प्राचीन पद्धति को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों की आस्था भी बढ़ती जा रही है। अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अथक प्रयासों से यह संस्थान प्रदेश के पंचकूला में स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज, विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल सिंह, पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, यमुना नगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक विशंभर वाल्मीकि, विधायक बलवंत सिंह, चेयरमैन जगदीप चोपड़ा, चेयरमैन भानी राम मंगला, जिला प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, महामंत्री हरेन्द्र मलिक, एसीएस राजीव अरोड़ा, महानिदेशक आयुष डॉ. साकेत कुमार, निदेशक स्वास्थ्य सतीश अग्रवाल, उपायुक्त मुुकुल कुमार, डीसीपी कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया, कालका एसडीएम रिचा राठी, आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, एनआईए निदेशक संजीव शर्मा, कमलेश शर्मा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा, संयुक्त सचिव आयुष रंजीत कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed