{"_id":"5c5c3220bdec22737548b1de","slug":"1549546127101-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 फ़रवरी से धरने पर बैठे पात्र अध्यापकों ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 फ़रवरी से धरने पर बैठे पात्र अध्यापकों ने की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फरवरी से धरने पर बैठे पात्र अध्यापकों ने की सफाई
- हैफेड ग्राउंड के पिछले सार्वजनिक पार्क में चलाया सफाई अभियान
- पिछले चार साल से नियुक्ति की मांग को लेकर जेबीटी उठाएंगे बड़ा कदम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ज्वाइनिंग से वंचित जेबीटी के नवचयनित अध्यापकों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। उन्होंने बुधवार को सेक्टर-5 स्थित हैफेड ग्राउंड के पिछले सार्वजनिक पार्क में सफाई अभियान चलाया। बताया कि हर रोज इसी प्रकार की एक्टिविटी की जाएगी जब तक सरकार उनकी नियुक्ति नहीं करती। बात दें 2012 में विज्ञप्ति जेबीटी की भर्ती में 12731 नवचयनित जेबीटी अध्यापकों में से बचे लगभग 900 नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को बार-बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से पिछले एक वर्ष से आश्वासन मिलता हैं। लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हो रहा है। इन नियुक्ति से वंचित अध्यापकों ने पिछले साल 18 अक्टूबर से धरना व अनशन शुरू किया था। जिसे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर अनशन समाप्त करवाया था कि 4 नवंबर तक आपकी नियुक्ति करवाकर खुशखबरी दी जाएगी। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और मजबूरन जेबीटी अध्यापकों को धरने पर बैठना पड़ा।