फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी की हड़ताल----

अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी की हड़ताल----

Thu, 07 Feb 2019 06:56 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर एनएचएम  कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी की हड़ताल----
अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी की हड़ताल
विज्ञापन

- कर्मचारी बोले, मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिला पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम के सभी कर्मचारी हड़ताल के दूसरे दिन रहे। इस दौरान एनएचएम की ओर से दी जाने वाली सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। इसमें ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, एसएनसीयू, एंबुलेंस सेवा मुख्यतौर पर प्रभावित रही। हड़ताल के दौरान जिला प्रधान मुनीर अहमद ने कहा कि हम पिछले एक वर्ष से पंचकूला अधिकारियों से बात कर रहे हैं, परन्तु अधिकारियों के कर्मचारी विरोधी रवैये से किसी भी मांग पर कोई सकारात्मक बात नहीं हो रही है। पिछले साल मई 2018 को संघ का प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त मुख्यसचिव (स्वास्थ्य) के साथ बैठक की गई। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से मिशन निदेशक एनएचएम को लिखित में पत्राचार करते हुए कहा कि आगामी दो माह के अन्दर कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जाए। कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने इंटक से प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ हड़ताल स्थल पर पहुंचे। एनएचएम कर्मचारी संघ, हरियाणा ने सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैए को देखते हुए हड़ताल को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। यदि सरकार का यही रवैया रहता है तो फिर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और यह हड़ताल एक आंदोलन में तब्दील हो जाएगी। जनता को होने वाली हर परेशानी की सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed