फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीएमओ ने दिए निर्देश सभी प्राइवेट हॉस्पिटल रोज दे स्वाइन फ्लू का अपडेट

सीएमओ ने दिए निर्देश सभी प्राइवेट हॉस्पिटल रोज दे स्वाइन फ्लू का अपडेट

Tue, 15 Jan 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने दिए निर्देश सभी प्राइवेट हॉस्पिटल रोज दे स्वाइन फ्लू का अपडेट
प्रदेश के सभी सीएमओ अपने स्तर पर चेकिंग कर मांगे रिपोर्ट
विज्ञापन

सब हेड
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू इंचार्ज ने दिए निर्देश

- पंचकूला सीएमओ ने सभी प्राइवेट अस्पताल को दिए निर्देश, रोज दे स्वाइन फ्लू का अपडेट
- स्वाइन फ्लू के दो केस आने के बाद दिए निर्देश, सीएमओ बोले- हमारी तैयारी हो चुकी है पूरी
- सभी जगह पंपलेट बांटकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। स्वाइन फ्लू के दो केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। क्योंकि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू इंचार्ज डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि पंचकूला सहित प्रदेश के सभी जिले के सीएमओ को निर्देश जारी किए गए है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम प्राईवेट अस्पताल जाकर स्वाइन फ्लू के सैंपल इकट्ठे करेगी। इसकी जांच खुद सीएमओ करेंगे। इसके बाद पंचकूला जनरल अस्पताल के सीएमओ ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश दिया है कि प्राइवेट अस्पताल अगर स्वाइन के किसी मरीज को भर्ती करेंगे तो उसका सैंपल सरकारी डॉक्टरों की टीम की ओर से लिया जाएगा। अगर उनके यहां कोई मरीज आएगा तो उसका अपडेट उन्हें स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। पंचकूला सीएमओ ने कहा कि हम स्वाइन फ्लू से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इमरजेंसी वार्ड में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। इसमें मरीजों को मास्क सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इसके लिए पूरी तैयारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है। कुछ दिन पूर्व पंचकूला सेक्टर -4 के एक व्यक्ति की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी। इसके बाद रोजाना प्राइवेट अस्पतालों से सीएमओ की ओर से सैंपल लिया जा रहा है। यह सैंपल पीजीआई चंडीगढ़, रोहतक और दिल्ली की लैब में चेक होने के लिए भेजा जाता है। इसके बाद ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि की बात साफ की जाती है। पंचकूला जनरल अस्पताल सेक्टर-6 के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल से सैंपल सरकारी डॉक्टरों की टीम की ओर से कलेक्ट किए जा रहे हैं। सेक्टर -6 अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। हमारे पास इलाज के लिए लोग आएंगे तो उन्हें मास्क सहित सभी चीजेें मुहैया कराई जाएगी।


168 स्वाइन फ्लू के केस सामने आए
हरियाणा के सभी जिलों में अब तक 168 स्वाइन फ्लू के केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला में दो केस, अंबाला में एक, जींद में आठ, रोहतक में पांच, भिवानी में 37, सिरसा में 71 केस स्वाइन फ्लू के सामने आए हैं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जगह सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed