फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाडा साहिब में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकाश पर्व

नाडा साहिब में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकाश पर्व

Mon, 14 Jan 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नाडा साहिब में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकाश पर्व
नाडा साहिब में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रकाश पर्व
विज्ञापन


- लाखों की संख्या में संगत ने टेका माथा
- फूजों की सजावट ने किया आकर्षित

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लाखों की संख्या में संगत गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के दर्शन को एतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में पहुंची। गुरु पर्व को लेकर जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहरी हिस्से को रंग-बिंरगी लाइटों से सजाया गया था, वहीं अंदर के हिस्से को गुलाब और गेंदें के फूलों से सजाया गया था। पालकी साहिब की सजावट संगत को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वहीं अंदर प्रवेश करते ही फूलों की महक उठ रही थी। इस दौरान लोग खूबसूरत लम्हों को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विशेष तौर पर सुरक्षा एवं लोगों की सुविधा के लिए प्रबंध किए गए थे। गुरुद्वारा साहिब में संगत के पहुंचने का सिलसिला सुबह दो बजे ही शुरू हो गया, जिसके चलते किवाड़ ढाई बजे ही खोल दिया गया। देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से सिख संगत शीश नवाने पहुंची। गुरु पर्व के चलते नाडा साहिब से लेकर माजरी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

रागी और ढाडी जत्थों ने किया निहाल
गुरु पर्व पर नाडा साहिब में प्रसिद्ध रागी और ढाडी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। सुबह गुरुद्वारा साहिब का किवाड़ खुलने के बाद ग्रंथी भाई प्रीतम सिंह ने नितनेम किया। इसके बाद आसा की वार भाई इंदरजीत सिंह हजूरी रागी जत्था, गुरु शबद की कथा भाई जगतीत सिंह मुख्य ग्रंथी, कीर्तन गुरु शबद प्रकाश जत्था अकाल आश्रम सोहाना। इसके बाद ज्ञानी मंजीत सिंह बाठ, ज्ञानी करम सिंह परवाना, ज्ञानी नारंग सिंह, ज्ञानी गुरपाल सिंह ने गुरु की महिमा का व्याख्यान किया। इसी तरह शाम को गुरु इतिहास की कथा मुख्य ग्रंथी भाई जगजीत सिंह ने की। कीर्तन भाई बलवंत सिंह हजूरी रागी जत्थे ने किया। रहिरास साहिब का पाठ भाई ओंकार सिंह ग्रंथी ने किया। कीर्तन आरती भाई त्रिलोन सिंह हजूरी रागी, कीर्तन भाई अरविंदर सिंह किटू, भाई एचएस सभ्रवाल, भाई बलवंत सिंह हजूरी रागी, भाई गुरतेग सिंह डेराबस्सी ने शबद गायन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में संगत ने की अरदास
गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर सरदार जागीर सिंह ने बताया कि तीन जनवरी से शुरू अखंड पाठ का भोग सुबह डाला गया। इसके बाद संगत ने शांति और खुशहाली के लिए अरदास की। इसके बाद दीवान सजा और अटूट लंगर वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब को फूलों से सजाने की सेवा इनकम टैक्स के एडिशनल कमिश्नर जीवन दीप सिंह ने निभाई। इस मौके पर गुरशबनम कौर, गुरदीप सिंह बॉबी, गुरुद्वारा साहिब के सुपरवाइजर जगतार सिंह, रिकॉड कीपर अमृत पाल सिंह, अकाउंटेंट जसबीर सिंह, स्टोर कीपर शिव चरण, कैशियर गुरचरण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed