{"_id":"5c35044ebdec22570b2fde7c","slug":"15469785099-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल प्रतियोगिता में नानकपुर की परमिंद्र रही अव्वल
- सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता
- विजेताओं को 4100, 3100 व 2100 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरोे
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास द्वारा सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस महिला खेल प्रतियोगिता में जिले की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जोगेंद्र कौर ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे। प्रतियोगिता में 100, 300 व 400 मीटर की दौड़ के अलावा म्यूजिक चेयर रेस, पैटेटो, स्पून रेस व साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की साइकिल रेस में जिला के गांव नानकपुर की परमिंद्र पहले, बरवाला की दलजीत दूसरे तथा रायपुररानी की संध्या तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार पैटेटो स्पून रेस में गांव टिकरी की निनू ने पहला, अब्दुल्लापुर की परमजीत ने दूसरा तथा सेहत की निर्मला ने तीसरा स्थान पाया। महिला खेल प्रतियोगिता की चेयर रेस में गांव कीरतपुर की सतीन्द्र ने पहला, सिलों की कुंता देवी ने दूसरा तथा टिकरी की मुरतो देवी ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में समलेडी की रीटा ने प्रथम, रायपुररानी की सुखविन्द्र ने दूसरा तथा निर्मला देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 300 मीटर दौड़ में टिकरी की कविता ने पहला, कजियाणा की पूजा ने दूसरा तथा नारायणपुर की सुमन देवी ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में धमाला की आरती शर्मा ने पहला, रिहौड़ की आरती ने दूसरा व सोंतवाला की हरप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी जोगेन्द्र ने महिला खेल प्रतियोगिता मेें विजेताओं को 4100, 3100 व 2100 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।