फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एहसान तेरा होगा मुझ पर गीत पर झूमे दर्शक, म्युजिक लर्वस क्लब द्वारा सुरमई शाम का आयोजन

एहसान तेरा होगा मुझ पर गीत पर झूमे दर्शक, म्युजिक लर्वस क्लब द्वारा सुरमई शाम का आयोजन

Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
एहसान तेरा होगा मुझ पर गीत पर झूमे दर्शक, म्युजिक लर्वस क्लब द्वारा सुरमई शाम का आयोजन
एहसान तेरा होगा मुझ पर गीत पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

कालका। म्यूजिक लवर्स क्लब की ओर से एक निजी रेस्तरां में ‘एक सुरमई शाम-6’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि सुभाष गोयल, प्रवीन हुड्डा, प्यारेलाल चौधरी व विपिन बोगरा व क्लब के सभी सदस्यों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती वंदना द्वारा की गई। कलाकार सहज कपूर ने ‘तुझसे मिल के दिल का क्या हाल, दलजीत मेहरा ने आ लग जा गले दिलरूबा, नंद किशोर ने पर्दा है पर्दा, दीपक आहुजा ने छलकाये जाम, हरजीत सिंह ने आज की रात मेरे दिल की सलामी लेते, कमलकिशोर ने बड़ी दूर से आये हैं, कमल जोशी ने ये चांद सा रोशन चेहरा, अमित मेहरा ने तुमने मुझे देखा, अनिल भल्ला ने एहसान तेरा होगा मुझ पर गाकर’ सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में रोटरी पिंजौर हिल्स का भी भरपूर योगदान रहा। रोटरी पिंजौर हिल्स को अध्यक्ष मुनीश उप्पल ने कलाकारों एवं मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तबले पर रजनीश धीमान, की-बोर्ड पर राजिन्द्र, ढोलक पर धर्मपाल एवं सेक्सोफोन पर सुशील चौहान ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के चेयरमैन विपिन बोगरा ने आये हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed