फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक तैयारियां स्कूल स्तर पर करें: जगदीप ढांडा

गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक तैयारियां स्कूल स्तर पर करें: जगदीप ढांडा

Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक तैयारियां स्कूल स्तर पर करें: जगदीप ढांडा
गणतंत्र दिवस की सांस्कृतिक तैयारियां स्कूल स्तर पर करें: जगदीप ढांडा
विज्ञापन

21 से 23 तक रिहर्सल, 24 को फुल ड्रेस रिहर्सल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा ने जिला सचिवालय के सभागार में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने स्कूलों की ओर से गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधक 11 जनवरी तक जिला शिक्षा अधिकारी को अपनी प्रस्तुति के बारे में विस्तार से अवगत करवाएं। इसके अलावा वे अपने स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाएं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है। इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसलिए सभी स्कूल प्रबंधक ज्यादा से ज्यादा बच्चों को समारोह में लेकर आएं। ढांडा ने बताया कि 21 से 23 जनवरी को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में रिहर्सल होगी, जबकि 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने खेल, शिक्षा जगत व अन्य गतिविधियों में सराहनीय योगदान दिया है उन व्यक्तियों की सिफारिश सहित 18 जनवरी तक जिला प्रशासन को सूची भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ना. पंकज सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी सहित सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed