फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से बने पुल का लोकापर्ण

3 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से बने पुल का लोकापर्ण

Tue, 08 Jan 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
3 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से बने पुल का लोकापर्ण
3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बने पुल का लोकार्पण
विज्ञापन


- शहरवासियों की सुविधा के लिए 20 एसी बसों के संचालन की घोषणा
- सेक्टर-26 में सीसे. स्कूल का भवन बनकर तैयार, जल्द शुरू होंगी क्लासें

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-22/23 में नाडा साहिब की पवित्र भूमि पर करीब 3 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि से नाडा चो पर बने नवनिर्मित पुल का स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में कोई भी पुल निर्माण शेष नहीं बचा। केवल खटौली व अलीपुर के बीच बहने वाली टांगरी नदी पर पुल की 50 सालों से चली आ रही लंबित मांग की भी मंजूरी मिल चुकी है और शीघ्र ही इस पुल का शिलान्यास किया जाएगा। सरकार ने क्षेत्र के प्रत्येक गांव व सेक्टरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाया है।
विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र के प्रत्येक गांव में 5 करोड़ रुपये तक के विकास कार्य करवाए गए हैं। हाल ही में 16 पंचायतों को विकास कार्यों के 5 करोड़ 60 लाख रुपये की ग्रांट सरपंचों के खाते में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हलके की 25 किलोमीटर लंबी गोहरों को पक्का करने की स्वीकृति प्रदान की है। जिन गांवों की पंचायतों के प्रस्ताव आएंगे उन गोहरों को पक्का करवा दिया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि घग्गर नदी पर 60 करोड़ रुपये की लागत से एक और नया पुल बनाने का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर-19 में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटीयू की तर्ज पर शीघ्र ही पंचकूला में भी 20 एसी बसें चलाई जाएंगी। सेक्टर-26 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भवन बनकर तैयार हो गया है। अगले सत्र से इस स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से क्लास शुरू हो जाएंगी। इसी के साथ शहर में 6 स्कूल इंग्लिश मीडियम के हो जाएंगे।
विज्ञापन


जल्द होगी 18 हजार डी ग्रुप की भर्ती
अब तक 36 हजार को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। शीघ्र ही 18,000 डी ग्रुप की भर्ती की जाएगी। इस प्रकार लगभग 54 हजार को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई। जबकि इनेलो सरकार के कार्यकाल में केवल 8 हजार व कांग्रेस सरकार के शासनकाल में 14 हजार को नौकरियां मिलीं। इस अवसर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर एनके पंवार ने समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, बागवानी कार्यकारी अभियंता डॉ. निधि भारद्वाज, एसडीओ आरएस दलाल, पूर्णचंद, भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, युवा प्रधान योगेन्द्र शर्मा, मार्केट कमेटी पंचकूला के प्रधान अशोक शर्मा, बरवाला के बल सिंह राणा, डीपी सोनी, गौतम खटौली, अमरीक सिंह, मंडल प्रधान बरवाला सुशील सिंगला, कमला अवस्थी, सेक्टर 22 व 23 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, गांवों के सरपंच सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर दिया पंचकूला निवासियों को नायाब तोहफा
पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2022 सभी नागरिकों छत मुहैया करवाने के उद्देश्य से जिला की इंदिरा कालोनी, राजीव कालोनी, खड़क मंगोली के नागरिकों के पुनर्वास की योजना तैयार कर ली गई है और जगह का भी चयन कर लिया गया है। इस योजना के तहत सेक्टर 20 व 28 में लगभग 6 हजार फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed