{"_id":"5c33b769bdec2256a03b7518","slug":"15468932895-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना की कबड्डी टीम ने लहराया जीत का पररचम, किया कबड्डी ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना की कबड्डी टीम ने लहराया जीत का पररचम, किया कबड्डी ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के ध्यानार्थ
ऊना की कबड्डी टीम ने किया कबड्डी ट्राफी पर कब्जा
पिंजौर। पिंजौर दून क्षेत्र के गांव मौलेवाली में यूथ क्लब मौलेवाली की ओर से कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मनवीर कौर गिल ने शिरकत की। इस दौरान पिंजौर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से करीब दर्जन भर टीमों ने कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि युवाओं का खेल कूद के प्रति रुझान किसी भी समाज की प्रगति के लिए अति आवश्यक है। इससे न केवल युवा नशे आदि से दूर रहते हैं बल्कि उम्दा प्रदर्शन कर अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के ऊना से आई टीम ने मौलेवाली टीम को पछाड़ते हुए ट्राफी पर अपना कब्जा कर लिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता नायब चौधरी, इंद्रवीर सिंह, देवीचंद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।