फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एचएसवीपी के ईओ के फरमान से दुकानदारों के उड़े होश

एचएसवीपी के ईओ के फरमान से दुकानदारों के उड़े होश

Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
एचएसवीपी के ईओ के फरमान से दुकानदारों के उड़े होश
एचएसवीपी के ईओ ने दुकानदारों को फूल देकर अतिक्रमण हटाने की गुजारिश की
विज्ञापन


- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर ने सेक्टर-8 और 9 में विभिन्न बूथों और शोरूमों का निरीक्षण किया
- एस्टेट ऑफिसर ने जेई के माध्यम से दुकानदारों को नोटिस देकर एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर आशुतोष ने सेक्टर-8 और 9 में विभिन्न बूथों और शोरूमों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आशुतोष राजन दुकानदारों से मिले। आशुतोष ने फूल देकर दुकानदारों से गांधीगिरी करते हुए कहा कि वह अपने अतिक्रमणों की खुद ही हटा लें। यदि एचएसवीपी ने हटाई तो दुकानदारों को ज्यादा नुकसान होगा। दरअसल, शहर के सभी सेक्टरों की मार्केट में शोरूमों और बूथों के बाहर दुकानदारों ने अवैध निर्माण के साथ-साथ अतिक्रमण कर रखा है।

वहीं, टॉप फ्लोर पर भी अतिक्रमण कर रखे हैं। रुफ टॉप पर भी कमर्शियल गतिविधियां संचालित हो रही हैं। प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर ने जेई को निर्देश दिये थे कि वह पूरे शहर में अपने एरिया में लिस्ट बनाकर लायें कि किस शोरूम में कितना अतिक्रमण है। उसके बाद उन्हें नोटिस देकर एक सप्ताह में अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा था। लेकिन जेई ने संपदा अधिकारी आशुतोष के निर्देशों पर अमल नहीं किया। रविवार को आशुतोष एसडीई, जेई के साथ निरीक्षण पर निकले। जिस भी शोरूम में भी ईओ घुसे, तो दुकानदारों में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद उन्होंने दुकानदारों को फूल देकर अतिक्रमण हटाने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed