फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कस्बे के बाजार की सड़कों पर ओवरलोड़ वाहन बन रहे जाम की समस्या का कारण।

कस्बे के बाजार की सड़कों पर ओवरलोड़ वाहन बन रहे जाम की समस्या का कारण।

Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के बाजार की सड़कों पर ओवरलोड़ वाहन बन रहे जाम की समस्या का कारण।
बरवाला के बाजार में ओवरलोड वाहनों से लगा जाम
विज्ञापन


- बाजार की सड़क पर दोनों ओर रेहड़ी-फड़ी व ऑटो चालकों के अतिक्रमण से लोग परेशान
- रात के बजाय दिन में ही ओवरलोड वाहन बाजार की सड़कों से गुजर रहे हैं

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। कस्बे में भले की पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों के बीचोंबीच डिवाइडर व ग्रिल लगाकर मार्ग को दो लेन का बना दिया है लेकिन कस्बे की सड़कों से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलती नजर नहीं आ रही। जिससे लोग जाम की समस्या भुगतने को मजबूर हैं। कस्बावासी मंगत राम धीमान, नरेन्द्र पाल, मंगू, तिलक राज, रिंकू, कृष्ण पाल राणा, संजीव शर्मा, विशाल राणा आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से डिवाइडर लगाकर जो सड़कें बनाई गई हैं उन सड़कों के दोनों ओर से आधी सड़क पर तो रेहड़ी-फड़ी व ऑटो चालकों ने कब्जा कर लिया है जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए मार्ग का रास्ता बहुुत तंग होकर रह गया है। जिस वजह से घंटों जाम की स्थिति पैदा हो रही है। कस्बावासियों ने बताया कि तूड़ी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक व ट्रालों को रात के समय ही इन सड़कों से गुजरने आदेश हैं लेकिन ये ओवरलोड वाहन भी नियमों की धज्जियां उड़ाकर दिन में भी इन मार्गों से गुजर रहे हैं जिससे जाम लग रहा हैं। कस्बावासियों ने कहा कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ, जेई व एक्सईएन को कई बार इस समस्या की शिकायत भी की है लेकिन विभाग के अधिकारी भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिससे पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्य प्रणाली पर भी एक सवालिया निशान लग रहा है। कस्बे के लोगों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता के कस्बे की सड़कों के सौंदर्यीकरण के उद्घाटन के समय भी उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया था। उस समय विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी, फड़ी, ऑटो, प्राईवेट बसों को हटवाने के निर्देश दिए थे और स्थानीय पुलिस को दिन के समय ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन विभाग के अधिकारियों ने विधायक के इन निर्देशों को भी अनसुना कर दिया। जिससे लोगों में इस गंभीर समस्या को लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed