फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहर के दस सेंटरों में 3100 उम्मीदवारों ने दी एचटेट की परीक्षा

शहर के दस सेंटरों में 3100 उम्मीदवारों ने दी एचटेट की परीक्षा

Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के दस सेंटरों में 3100 उम्मीदवारों ने दी एचटेट की परीक्षा
शहर के दस सेंटरों में 3100 उम्मीदवारों ने दी एचटेट की परीक्षा
विज्ञापन

- शहर के स्कूलों में दो चरणों में हुआ एग्जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (एचटेट) की परीक्षा में रविवार को 3100 उम्मीदवारों ने भाग लिया। यह परीक्षा शहर के दस सेंटरों में दो चरणों में हुई। परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों पर पुलिस बल और शिक्षक तैनात रहे। एचटेट की परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10 से साढ़े बारह बजे तक हुई। वहीं, दूसरी शिफ्ट में परीक्षा तीन से साढ़े पांच बजे तक हुई। परीक्षा खत्म होने के दौरान सेंटरों के सामने भारी भीड़ लगी रही। परीक्षा के बाद भवन विद्यालय से बाहर आए स्टूडेंट्स के चेहरे खिले हुए थे। भवन विद्यालय में एचटेट की परीक्षा देने आई उम्मीदवार निधि सिंह ने बताया कि पेपर अच्छा था। पेपर में 150 प्रश्न पूछे गए थे। सभी पेपर के प्रश्न आसान थे। इसलिए किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा अन्य सेंटरों पर स्टूडेंट्स आए। वहीं, सेंटरों के बाहर एग्जाम छूटने के दौरान जाम के हालात बने रहे। इससे लोगों को जमकर परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed