फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2019 के चुनावों में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने की शक्ति प्रमुखों के साथ बैठक

2019 के चुनावों में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने की शक्ति प्रमुखों के साथ बैठक

Sat, 05 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
2019 के चुनावों में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने की शक्ति प्रमुखों के साथ बैठक
कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत मंत्र पर करें काम: बराला
विज्ञापन


- 2019 के चुनावों में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने की शक्ति प्रमुखों के साथ बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। भाजपा जिला पंचकूला के शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक विशेष बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पंचकूला में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला उपस्थित रहे। उनके साथ पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सेठ ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पूर्व में हुए पांच मेयर पद के चुनावों में मिली भारी सफलता पर बधाई दी और कहा यह सब कुछ आप लोगों की ही मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश है। पांच राज्यों के चुनावों पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। राजनीति में हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं और हार ही हमें और ज्यादा कड़ी मेहनत करने को प्रेरित करती है। आप सब कुछ भूल कर एक मंत्र पर काम करें कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। जीत हमेशा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा होती है और हम आप सब की बदौलत जीतेंगे यह पूरा विश्वास है। इस से पूर्व महामंत्री वेदपाल ने शक्ति केंद्र प्रमुखों से कहा कि वे अपने-अपने बूथों की चुनाव समितियां बनाएं तथा अगर आपको लगता है कि कोई बूथ बहुत कमजोर है तो उस पर और मेहनत करें।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने जानकारी दी कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से तीन से चार लोक सभाओं का एक क्लस्टर बनाया गया है। क्लस्टर की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल लोकसभा का एक क्लस्टर बनाया गया है जिनके शक्ति केंद्र प्रमुखों की विशेष बैठक 19 जनवरी को कुरुक्षेत्र में होने जा रही है जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता शिरकत करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक वरिंदर राणा जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल बांसल वरिंदर गर्ग संजय अहूजा सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed