फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   निगम घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग

निगम घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग

Sat, 05 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
निगम घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग
निगम घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग
विज्ञापन


- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस
- घोटालों के खिलाफ 16 जनवरी को धरना देने की घोषणा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने निगम में विकास कार्य के नाम पर हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने इस मामले को लेकर 16 जनवरी को धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। वे शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों ने निजी स्वार्थ पूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। हरियाणा सरकार को एक जनवरी 2018 से अब तक निगम की ओर से विकास के नाम पर किए गए खर्च की हाईकोर्ट के तीन जजों का पैनल बनाकर जांच करानी चाहिए।

जनता द्वारा करोड़ों रुपये हाउस टैक्स जो जमा कराए गया है उस का भी पूरा लेखा-जोखा नगर निगम के पास नहीं है। उसमें भी घोटाले कि आशंका है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि नगर निगम का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एलसी. चौहान का भी कहना कि उन्हें धोखे में रखकर कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। इसकी शिकायत पुलिस विभाग व नगर निगम प्रशासक को दी है। इसके बावजूद तीन दिन की ट्रेनिंग पर जाने के बाद एक करोड़ 93 लाख रुपये की पेमेंट बिना बताए करने का आरोप भी लगाया है। इस घोटाले में जो भी सरकारी अधिकारी दोषी हैं सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि किसी प्रकार की जांच प्रभावित न हो इसके लिए सरकार को निगम कमिश्नर की बदली करनी चाहिए। यदि सरकार ने निगम के कार्यों की जांच करके दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो 16 को नगर निगम कार्यालय के बाहर सुबह 11 से एक बजे तक सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी सिंगला, दर्शन सिंगला, भम्बूल राणा, दर्शन बंसल, भूषण राणा, रविन्द्र गर्ग, महेश वर्मा, दिवेन्द्र शर्मा, राम चरण सिंगला, उदीत मेहंदीरत्ता, अमन शर्मा, राजेश जैन, कृष्ण गुप्ता, अंकुर गुलाटी, कृष्ण गोयल, वंदना जुनेजा, विवेक सिंगला, रोहित शर्मा, विकास बिसवाल, अंकित सिंगला, राहुल गर्ग आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed