फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नवनिर्मित सेमनाले की निशानदेही दुबारा करवाने की मांग

नवनिर्मित सेमनाले की निशानदेही दुबारा करवाने की मांग

Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित सेमनाले की निशानदेही दुबारा करवाने की मांग
नवनिर्मित सेमनाले की निशानदेही दोबारा कराने की मांग
विज्ञापन

किसानों ने मौके पर पहुंच कर रुकवाया कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। गांव सैंदावाली तक निकाले जा रहे सेमनाले से प्रभावित किसानों ने इसे गलत जगह से निकालने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इसकी दोबारा निशानदेही करवाने की मांग की है। इसी को लेकर किसान यूनियन ने मौके पर पहुंच कर कार्य रुकवा दिया। वहीं निशानदेही करने वाले पटवारी का कहना है कि वह विभागीय आदेश के बिना निशानदेही करने नहीं जा सकता।

गलत जगह से निकाली जा रही ड्रेन का विरोध कर रहे किसान नेताओं मेनपाल, सेाहन सिंह, हंसराज, आत्माराम, राजपाल तेज सिंह ने बताया कि अबोहर के शमशान भूमि से लेकर सैंदावाली सेमनाले तक जाने वाली इस ड्रेन की खुदाई चल रही है। लेकिन कुछ वर्ष पूर्व इस ड्रेन के लिए की गई निशानदेही अब दिखाई नहीं पड़ रही जिसके चलते ड्रेन गलत जगह से निकाली जा रही है। जिससे किसानों की कीमती जमीनों का नुकसान हो रहा है। इन नेताओं ने विभाग से मांग की है कि पटवारी के माध्यम से पुन: इसकी निशानदेही कराई जाए। किसान नेता मेनपाल ने बताया विभाग ने ड्रेन निकालने के लिए उनके खेत में पानी की सिंचाई करने वाला खाला भी बंद कर दिया है जिससे करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों में पानी की बारी नहीं लग रही। उन्होंने मांग की है कि तोड़े गए खाले के स्थान पर नए खाले का निर्माण करवाया जाए। ताकि वे अपने खेतों में सिंचाई कर गेहूं की बिजाई कर सकें। किसानों ने एसडीएम से मांग की है कि ड्रेनेज विभाग को पुन: निशानदेही करवाने के आदेश जारी किए जाएं ताकि किसानों की कीमती जमीनों का नुकसान होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed