फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पोलटरी फार्म के कारन आ रही मखियों से बेहद परेशान है गांव मौड़ा के निवासी

पोलटरी फार्म के कारन आ रही मखियों से बेहद परेशान है गांव मौड़ा के निवासी

Fri, 16 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पोलटरी फार्म के कारन आ रही मखियों से बेहद परेशान है गांव मौड़ा के निवासी

विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म में गंदगी, मक्खियों से बीमारी फैलने का डर
कीरतपुर साहिब। हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के बार्डर पर स्थित गांव मौड़ा के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि उनके गांव के नजदीक बने पोल्ट्री फार्म के कारण उनके घरों में मक्खियां अधिक गिनती में आने से महामारी फैलने का खतरा बन गया है। अपने स्वास्थ्य को असुरक्षित बताते हुए उन्होंने पंजाब व हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि भविष्य में गांव के लिए महामारी का खतरा बने इस पोल्ट्री फार्म की साफ सफाई को गहराई से जांचा जाए तथा उनको आ रही इस समस्या से निजात दिलाई जाए। गांव के सरपंच सरवन सिंह ने बताया कि उन के घरों में आ रही बेहद मक्खियों के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। उनका अपने घरों में खाना पीना तथा रहना बहुत कठिन हो गया है, उनके घरों में अगर कोई मेहमान आता है तो खाना पीना तो दूर उनका घरों में बैठना दूभर हो जाता है।

इस मौके पर गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर वह पोल्ट्री फार्म में गए वहां पर उन्होंने फार्म के प्रबंधक के सामने समस्या रखते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि पंद्रह दिन के अंदर उनकी इस समस्या का समाधान न हुआ तो गांववासी उनके खिलाफ संघर्ष करेंगे। गांववासियों ने कहा कि यह पोल्ट्री फार्म हिमाचल प्रदेश की हद में है, जबकि इसका रास्ता पंजाब में है इसी कारण इस पोल्ट्री फार्म के मालिकों की मनमानी पर कोई रोक नहीं है। लेकिन बार्डर पर उनका गांव होने के कारण उनका जीना बहुत मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed